Posted by : achhiduniya 07 March 2019


देश में फिलहाल 1 GB मोबाइल इंटरनेट की औसत कीमत 18.5 रुपये है, जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपये का है। ये आंकड़े केबल डॉट को डॉट यूके की तरफ से जारी किए गए हैं। केबल डॉट को डॉट यूके इंटरनेट डाटा की कीमतों की तुलना करने वाली शोध कंपनी है। दुनियाभर में साल 2018 के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट आई है,लेकिन भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 2018 में बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत में दुनियाभर में सबसे सस्ता मोबाइल इंटरनेट डाटा है। इसके पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो  की अहम भूमिका है। 
भारत में भले ही मोबाइल इंटरनेट की सबसे सस्ती दर हो,लेकिन पड़ोसी देश चीन में 1 GB मोबाइल इंटरनेट के लिए यूजर्स को 9.89 डॉलर (करीब 698 रुपये) चुकाने होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सस्ती दर पर मोबाइल इंटरनेट मुहैया कराने वाले शीर्ष-20 देशों में से आधे एशिया के हैं। भारत के बाद इसमें श्रीलंका, मंगोलिया, म्यांमार और बांग्लादेश का नंबर है। दक्षिण कोरिया में 1 GB मोबाइल डेटा की औसतन कीमत 15.12 डॉलर (1,067 रुपये) है। दुनियाभर में सबसे महंगा इंटरनेट डाटा जिम्बाब्वे में है। यहां 1 GB डाटा के लिए यूजर को 75.20 अमेरिकी डॉलर (5,270 रुपये) का भुगतान करना होता है। 
महंगे इंटरनेट के मामले में इक्वेटोरियल गिनी और सेंट हेलेना दूसरे और तीसरे नंबर पर है। दोनों ही देशों में 1 GB डाटा के लिए 50 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा (करीब 3700 रुपये) का भुगतान करना होता है।  सस्ती दर की बात करें तो भारत के बाद किर्गिस्तान में सबसे सस्ता इंटरनेट है, यहां 1 GB डाटा के लिए करीब 19 रुपये देने होते हैं। वहीं कजाकिस्तान में इसके लिए करीब 34 रुपये देने होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत देश में 1 GB मोबाइल डाटा की औसत कीमत 0.26 डॉलर (करीब 18.5 रुपये) है। जबकि ब्रिटेन में यह औसत 6.66 डॉलर (470 रुपये) और अमेरिका में 12.37 (875 रुपये) डॉलर है। 
कंपनी ने ये आंकड़े 230 देशों में मोबाइल इंटरनेट की दर का आकलन करके जारी किए हैं। दुनिया भर में 1 GB मोबाइल इंटरनेट का एवरेज प्राइस 8.53 डॉलर (करीब 630 रुपये) है। आपको बता दें कि भारत 43 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स के साथ चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।  मोबाइल इंटरनेट की दर सबसे महंगी जिम्बाब्वे में है, यहां पर 1 GB के लिए 75.20 डॉलर (करीब 5,312 रुपये) चुकाने होते हैं। भारत में रिलायंस जियो के आने से पहले इंटरनेट की दरें महंगी थी। 
भारतीय बाजार में रिलायंस जियो ने 5 सितंबर 2016 को अपनी सर्विस शुरू की। इसके बाद इंटरनेट की दर में रिकॉर्ड कमी हुई। इससे पहले भारतीय बाजार में 1 GB 3जी डाटा के लिए औसतन 250 रुपये महीना देने होते थे। 2जी के लिए उस समय करीब 100 रुपये लिए जाते थे। जियो के आने के बाद अन्य कंपनियों को भी डाटा के रेट कम करने पड़े।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -