Posted by : achhiduniya 13 March 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन समेत राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, कला, खेल, और मीडिया जगत की हस्तियों से अपील की कि वे मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। मोदी ने ट्वीट किया, मैं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, पवार, मायावती, अखिलेश यादव, (बिहार में नेता प्रतिपक्ष) तेजस्वी यादव और एम के स्टालिन से अपील करता हूं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। अधिक मतदान हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने के लिए शुभ संकेत है। 
उन्होंने कहा, मैं (तेलंगाना के मुख्यमंत्री) के. चंद्रशेखर राव, (ओडिशा के मुख्यमंत्री) नवीन पटनायक, (कर्नाटक के मुख्यमंत्री) एच डी कुमारस्वामी, (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) एन चंद्रबाबू नायडू और (आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता) वाईएस जगन मोहन रेड्डी से अपील करता हूं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में अधिकतम भारतीयों को  लाने के लिए काम करें। मोदी ने एशियन न्यूज इंटरनेशल की संपादक स्मिता प्रकाश और समाचार एजेंसी पीटीआई समेत मीडिया जगत से भी मतदाताओं को प्रोत्साहित करने में योगदान देने की अपील की। 
उन्होंने श्रीश्री रविवशंकर समेत आध्यात्मिक जगत के नेताओं, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, पहलवान सुशील कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और सायना नेहवाल समेत खेल जगत की हस्तियों से भी मतदाताओं को जागरूक बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, ए आर रहमान, रणवीर कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा समेत कला जगत की हस्तियों से भी कहा कि वे मतदाताओं से मतदान केंद्रों में आने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करने की अपील करें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पत्नी को देते रहिए और खुश रहिए,सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे पति को दी सलाह।@ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात।@ वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ बंगाल में नकली मजिस्ट्रेट बनकर घूम रहे थे 7 लोग, चुनाव आयोग को पता चला तो हुआ एक्शन।@ रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन भर्ती भारतीयों के परिजनों की SC से गुहार, केंद्र और MEA को नोटिस जारी।@ BJP Manifesto- 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से बड़े वादे।@ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, पद से हटाने के लिए चल रही महाभियोग की प्रक्रिया।@ पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप।@ 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन।@ कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन की मंजूरी, AFT ने रिटायरमेंट पर लगाई थी रोक।@ ईरान गैस संकट के बीच भारत का पावर प्लान, कोयला और थर्मल सेक्टर पर जोर।@ झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -