- Back to Home »
- Discussion »
- वोट की खातिर पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर साजिश के तहत हुआ आतंकी हमला,जवानों को मार दिया गया.... सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दिया विवादित बयान
वोट की खातिर पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर साजिश के तहत हुआ आतंकी हमला,जवानों को मार दिया गया.... सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दिया विवादित बयान
Posted by : achhiduniya
21 March 2019
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने गुरुवार को
सेफई में होली समारोह में बोलते हुए कहा,पैरामिलिट्री
फोर्स सरकार से दुखी है। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू-श्रीनगर के बीच चेकिंग
नहीं की थी। जवानों को साधारण बस में भेजा
गया, ये साजिश थी। रामगोपाल यादव ने पुलवामा में
सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा
कि वोट की खातिर जवानों को मार दिया गया। जब सरकार बदलेगी तब इस प्रकरण की जांच की
जाएगी, तब बड़े-बड़े लोग इसमें फंसेंगे।
रामगोपाल यादव ने आगे कहा इस साजिश के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, इस मामले की
जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था।
विस्फोटक से भरी एक कार ने जवानों के काफिले के वाहन में टक्कर मारी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो
गए थे।

