Posted by : achhiduniya 20 March 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर के 25 लाख चौकीदारों के साथ ऑडियो बातचीत के दौरान विपक्ष पर हमले बोले और कहा कि चौकीदारों को चोर कहना दुर्भाग्‍यपूर्ण है लेकिन नामदारों ने हमेशा से ही कामदारों को गाली दी है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी कह रहा है मैं भी चौकीदार' चौकीदारों के साथ होली मनाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आंध्र प्रदेश के चौकीदार ने पीएम मोदी से ऑडियो बातचीत में सवाल करते हुए कहा कि सर मैं भी चौकीदार और आप भी चौकीदार? इस पर पीएम मोदी ने कहा, मैं आपकी बात सुनकर आनंदित हूं। मैं और आप दोनों बराबर हैं। हम और आप दूसरों के सपनों को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। शिक्षक और डॉक्टर भी चौकीदार हैं। सेना का जवाब भी चौकीदार है और मैं भी देश का चौकीदार हूं। 
पीएम मोदी ने कहा, हमें मिलकर देश को विकास के तट पर आगे बढ़ाना है। हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी, लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। आज गरीब स्वाभीमान के साथ अपनी बीमारी का इलाज करा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोग अपना इलाज करा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, मैं अपने जीवन में गाली को गहना बना देता हूं। कोई कितना भी हमें चोर कहकर चिल्लाए हम गाली को गहना बना देंगे। पीएम मोदी ने कहा, होली का त्यौहार अनेका रंग लेकर आता है। इस रंग को और खूबसूरत बनाने में बड़ी भूमिका मेरे चौकीदार साथियों की भी होती है। आपकी मुस्तैदी से ही पूरा देश सुरक्षित रूप से खुशियां मना पाता है। उन्होंने कहा कि आज चौकीदार देशभक्ति का पर्याय बन गया है। 
नामदारों की आदत होती है कामदारों के खिलाफ नफरत फैलाना। पीएम मोदी ने कहा कि कोई नाम से बड़ा नहीं होता है बल्कि अपने काम से बड़ा होता है। देश के प्रति अपनी निष्ठा से होता है।  हमें बहुत आगे बढ़ना है, अपने बच्चों को डॉक्टर या इंजीनियर बनाना है, देश का सैनिक भी बनाना है और प्रधानमंत्री भी बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज गरीब भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। आने वाले दिनों में भी चौकीदार चुप नहीं बैठेंगे। मेरा काम भी आप लोगों की तरफ 24 घंटे चौकन्ना रहने का है। हम भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाएंगे। सभी देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व होना चाहिए, जान की बाजी लगाकर उन्होंने कितना बड़ा पराक्रम किया, देश के वीर शहीदों का उन्होंने किस प्रकार चुन-चुन कर हिसाब चुकता किया। 
वे भी देश के चौकीदार हैं। वे हैं तभी हम सुरक्षित हैं। महिला चौकीदार रेनु के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग नीजी स्वार्थ के लिए कुछ भी बोल देते हैं। लोग चौकीदार को चोर तक कह देते हैं। कुछ लोग मुझे अपशब्द कहते हैं और पूरे देश के चौकीदार दुखी होते हैं। आज देश में चारों तरफ माहौल बन गया है। आज पूरा देश चौकीदार होने की शपथ ले रहा है। आज चौकीदार देशभक्ति और ईमानदारी से काम करने का पर्याय बन गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -