- Back to Home »
- Politics »
- पिछले पांच साल के कामकाज के लेखेजोखे की रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी करेगी टिकट बटवारा.....
Posted by : achhiduniya
07 March 2019
बीजेपी ने सांसदों से
उनके संसदीय क्षेत्रों में केंद्र की सबसे सफल पांच योजनाओं का लेखाजोखा मांगा गया
है। उन्हें पार्टी को अपने संसदीय क्षेत्र में राज्य सरकार की सबसे सफल पांच
योजनाओं का हिसाब भी देना होगा। सांसदों से संसदीय क्षेत्र के शहीदों की जानकारी
भी मांगी गई है।
बीजेपी ने सांसदों से उनके प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी है। इसी
के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए टिकट तय किए जाएंगे। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को दो पेज का
पत्र भेजा है जिसमें पिछले पांच साल के कामकाज का हिसाब मांगा गया है। सांसदों से
उनके क्षेत्र में सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी का नाम भी मांगा गया है। बीजेपी ने
सांसदों से उनके क्षेत्र में जातीय समीकरण, पिछले चुनावों
के नतीजे और वोट प्रतिशत की जानकारी भी मांगी है।
