- Back to Home »
- Discussion »
- शरद पवार की NCP [Nationalist Congress Party] को सबसे भ्रष्ट पार्टी [Nationalist Currupt Party] बताया विकिपीडिया ने...
शरद पवार की NCP [Nationalist Congress Party] को सबसे भ्रष्ट पार्टी [Nationalist Currupt Party] बताया विकिपीडिया ने...
Posted by : achhiduniya
26 March 2019
सोशल मीडिया पर हावी होती राजनीति का असर विकिपीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और NCP अध्यक्ष शरद पवार के विकिपीडिया से छेड़खानी हुई है। शरद पवार के विकिपीडिया के साथ हुई छेड़खानी में उन्हें "Nationalist Currupt Party" का अध्यक्ष बताया गया है। खास बात ये है कि इन शब्दों को लाल रंग से चिन्हित किया गया है। नेताओं की प्रोफाइल से छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है।
इससे पहले एनसीपी नेता रंजीत सिंह मोहिते पाटिल की
प्रोफाइल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस छेड़छाड़ में रंजीत सिंह को एक
साथ तीन पार्टियों का नेता बताया गया था। देश में लोकसभा चुनावों का शोर इन दिनों
हर गली में गूंज रहा है, कोई पार्टी चुनावी रणनीति बनाने का प्रयास
कर रही है तो कोई उम्मीदवारों के मंथन को आखिरी अंजाम दे रही है।

