- Back to Home »
- Politics »
- नरेंद्र मोदी एक राष्ट्रीय विपदा हैं और देश को सुरक्षित रखने के लिए लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें हराना जरूरी है....एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार
नरेंद्र मोदी एक राष्ट्रीय विपदा हैं और देश को सुरक्षित रखने के लिए लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें हराना जरूरी है....एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार
Posted by : achhiduniya
08 April 2019
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा,हम देश अच्छे से चला सकते हैं। पीएम मोदी को
हमारी क्षमता की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। पवार ने वर्धा की एक रैली में अपने
खिलाफ निजी हमले के लिए भी प्रधानमंत्री की आलोचना की। पीएम मोदी ने वर्धा की रैली
में कहा था कि पवार की एनसीपी से पकड़ कमजोर हो गयी है और उनके परिवार में विवाद
चल रहा है। पवार ने कहा, मैं अपने घर में खुश हूं। आपको चिंता की जरूरत
नहीं है। आपके जीवन में आपका कोई घर नहीं रहा।
पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी एक राष्ट्रीय विपदा हैं और देश को सुरक्षित रखने के लिए लोकसभा चुनाव
2019 में उन्हें हराना जरूरी है। शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी को ना तो देश का
नेतृत्व करने में विपक्ष की क्षमता की बात करनी चाहिए और ना ही पवार परिवार में एकता
की। उन्होंने कहा कि यूपीए ने 2004 से लेकर एक दशक तक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के
नेतृत्व में देश को अच्छी तरह चलाया था। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान एनसीपी
इसका हिस्सा थी।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एक अप्रैल को रैली के लिए वर्धा गये
लेकिन महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम नहीं गये। वह गांधीवादी होने का दावा करते
हैं और चरखा चलाते हुए तस्वीरें खिंचाते हैं,लेकिन
उन्होंने सेवाग्राम आश्रम जाकर श्रद्धांजलि देना सही नहीं समझा।


