- Back to Home »
- Job / Education »
- युवाओं को हर महीने 6000 रुपये का स्टाइपेंड देगी मोदी सरकार
Posted by : achhiduniya
04 April 2019
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक ये अब तक का देश का
सबसे बड़ा स्किल प्रोग्राम है। इसके तहत युवाओं को हर महीने 6,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसके साथ
ही सरकार प्रति महीने सिलेक्ट इंटर्नशिप करनेवाले युवाओं को 1,500 रुपये रीइंबर्समेंट के तौर पर भी देगी। लोकसभा
चुनाव से पहले युवाओं को लुभाने के लिए मोदी सरकार के स्किल प्रोग्राम के तहत युवाओं को हर महीने 6000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस साल जुलाई से
ये इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू होगा। सरकार द्वारा स्कीम फॉर हायर एजुकेशन फॉर
अप्रेंनटिशिप एंड स्किल्स,श्रेयास प्रोग्राम के नाम से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
9 लाख से ज्यादा युवाओं का नामांकन 1,533 नॉन टेक्निकल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से 9.25 लाख युवाओं ने अधिकतम 6 महीने के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए नामांकन
दाखिल किया है। श्रेयास प्रोग्राम के जरिए सरकार डिग्री कोर्स में दाखिला लेनेवाले
छात्रों को शामिल कर रही है। इसका उद्देश्य नॉन टेक्निकल पढ़ाई करने वाले छात्रों
को उनके शैक्षिक कार्यक्रम के साथ रोजगारपरक हुनर देना भी है। इसके साथ ही सरकार
के शैक्षिक पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने की कोशिश भी है।

