Posted by : achhiduniya 13 April 2019


लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टीयो की भिड़त के शुरू होते ही मतदान सूची की गड़बड़िया भी जोरों से उजागर हो रही है ताजा वाकया उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी ब्रज मोहन उनमें से एक रहे जब वह यह देखकर हैरान रह गए कि उनके म्रत पिता का नाम तो मतदाता सूची में है,लेकिन खुद उनका नहीं है। ब्रज मोहन अकेले नहीं हैं। मेरठ क्षेत्र में ऐसे कितने ही मामले देखे गए जिसमें जो मर चुके हैं,उनके नाम मतदाता सूची में पाए गए और जो जिंदा हैं उनके नाम सूची से गायब मिले। ब्रज मोहन ने चुनाव अधिकारियों को अर्जी देकर गुजारिश की कि उनके पिता मुरारीलाल का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए क्योंकि उनकी मृत्यु तीन साल पहले हो चुकी है। ब्रज मोहन ने आईएएनएस से कहा, मैंने इन अधिकारियों से पहले भी कहा था कि मेरे पिता का नाम सूची से हटा दें लेकिन उनका नाम अभी भी सूची में है। 
स्तब्ध करने वाली बात यह है कि उन्होंने इसके बजाए मेरा ही नाम काट दिया। मुरारीलाल का वोटर आईडी नंबर यूपी/80/396/0450226 है। इसी सदनपुरी इलाके में शोभा नाम की महिला रहती थीं जिनकी मौत दो साल पहले हो चुकी है,लेकिन चुनाव अधिकारी जिन्हें अभी भी पात्र मतदाता मान रहे हैं। उनका वोटर आईडी नंबर सीएनआर2561307 है। इलाके के निवासी नंद कुमार ने बताया कि शोभा के परिजनों ने उनका नाम मतदाता सूची से हटवाने की कई बार कोशिश की लेकिन कुछ हुआ नहीं। 24 वर्षीय नंद कुमार ने बताया कि ऐसे कई लोग हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची में है लेकिन उनका खुद का नाम इससे गायब है। एक अन्य मतदाता शकील राजपूत ने कहा कि केवल उनका नाम नहीं बल्कि उनके परिवार के सभी चार सदस्यों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। हालांकि, वे सभी नियमित रूप से मतदान करते रहे हैं। 
पूर्व सैनिक मोहन सिंह भंडारी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से मेरठ वोट डालने आए लेकिन उनका उत्साह जल्द ही हताशा में बदल गया। उन्होंने कहा,मैंने मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए तीन घंटे खर्च किए लेकिन पा नहीं सका। मतदाताओं के नाम ऐसे कैसे गायब हो सकते हैं। पुरवा अहिरान क्षेत्र के राजीव लोधी, डालंचद व संजय (तीनों एक ही परिवार से संबद्ध) और गंगाशरण, मोहनलाल, विनोद कुमार, राजेंद्र, हीरादेई और मुकेश लोधी की मौत हो चुकी है और इन सभी के नाम मतदाता सूची में हैं। प्रॉपर्टी डीलर अवधेश कुमार ने कहा, यह सभी नाम तो एक ही क्षेत्र के हैं। अगर मामले की ठीक से जांच की जाए तो निश्चित ही ऐसे सैकड़ों मामले सामने आएंगे। मेरठ से मौजूदा भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मामला मानवीय चूक का हो सकता है या फिर कार्यकर्ताओं की साजिश का भी यह नतीजा हो सकता है,लेकिन मुद्दा बहुत बड़ा है और इसकी अच्छे से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई गड़बड़ी न रहे।
बहुजन समाज पार्टी के एक चुनाव संचालक टीम के सदस्य ने कहा कि उनके वार्ड में करीब आठ हजार मतदाता हैं और इनमें से करीब 30-35 फीसदी का नाम सूची से गायब है। नटेशपुरम के एक बूथ लेवल अफसर अनिल कुमार रस्तोगी ने नाम को लेकर पैदा हुए विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि इतने लोगों का नाम गायब होने के पीछे वजह यह भी होती है कि जिन्होंने पहले वोट दिया है,उनकी सभासद,विधानसभा और लोकसभा चुनावों की सूची अलग-अलग होती है। लोगों को लगता है कि अगर एक सूची को उन्होंने ठीक करा लिया है तो अपने आप अन्य सूची भी अपडेट हो जाएगी,लेकिन ऐसा नहीं होता। हर सूची के लिए अलग से विवरण देना होता है। यह भी एक वजह हो सकती है कि उनके घरों के नंबर बदल गए हों लेकिन उनका पुराना पता ही दस्तावेज में हो।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, शुरू हुई चारधाम यात्रा।@ TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का मामला, अश्विन से मुस्तफा शख्स बना तो मच गया बवाल।@ भारतीय जहाज पर हमले के बाद बैकफुट पर आया ईरान, कहा-भारत के साथ रिश्ते काफी मजबूत।@ यवतमाल में 34 आदिवासी लड़कियों के लापता होने का दावा, मानव तस्करी के आरोपों से मचा हड़कंप।@ तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत।@ बिहार- स्कूल टीचर की गंदी नजर से परेशान 12 साल की छात्रा लापता, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द।@ दिल्ली ने सेमीकंडक्टर्स पर लगाया बड़ा दांव, नई पॉलिसी से चिप हब बनने की तैयारी।@ यूपी का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे तैयार, 12 जिलों को मिलेगी 120 KM की रफ्तार, हरिद्वार, बलिया और बिहार भी जुड़ेगा।@ श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिक लिए गए हिरासत में, चेकिंग के दौरान मिला था सैटेलाइट फोन।@ दिनेश त्रिवेदी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त।@ वाराणसी के शिवाला घाट पर बड़ा हादसा टला, आंध्र प्रदेश के 15 श्रद्धालु डूबने लगे तो मची अफरातफरी।@ गुरुग्राम में शुगर कंट्रोल करने वाले मौनजारो इंजेक्शन की नकली खेप पकड़ाई, 70 लाख का जखीरा जब्त।@ TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें,पीएम मोदी का वार।@ सार्वजनिक माफी मांगे कमल हासन,तमिलनाडु चोल विरासत विवाद के बाद भाजपा की मांग।@ यूपी पंचायत चुनाव मई-जून में नहीं हो पाएंगे,अटका आरक्षण, वोटर लिस्ट लटकी, हाईकोर्ट में लंबा इंतजार।@ ED ने I-PAC के निदेशक ऋषि राज को किया समन, कल दिल्ली ऑफिस में होना होगा पेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -