Posted by : achhiduniya 03 April 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समेत लेफ्ट और कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार करते हुए सूबे की सीएम ममता बनर्जी को स्पीड ब्रेकर दीदी करार देते हुए कहा कि वह राज्य में विकास को रोकने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ममता दीदी विकास के लिए स्पीड ब्रेकर हैं। कांग्रेस को और ममता बनर्जी को गरीबी चाहिए ताकि वोट बटोर सकें। गरीब जब बीमार होता है तो सबसे बड़ी समस्या इलाज के खर्च की होती है। हमारी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया। लेकिन, स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस योजना पर पश्चिम बंगाल में रोक लगा दी। 
मोदी ने सिलिगुड़ी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे लोगों को आतंकित करते हैं, लेकिन हमारे रहते यह सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दीदी ने सूबे के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश भर में किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन दीदी ने इस स्कीम पर भी ब्रेक लगा दिया। उन्होंने कहा कि पहले लेफ्ट के लोग विकास पर ब्रेक लगाने का काम किया करते थे, लेकिन अब ममता बनर्जी ने उनके हथियार को छीन लिया है। पीएम ने कहा, लेफ्ट ममता और कांग्रेस सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी राजनीति पश्चिम बंगाल को गरीब करने पर ही टिकी हुई है,लेकिन यह भूल रहे हैं कि इनका मुकाबला एक चौकीदार से है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के स्पीड ब्रेकर कमेंट पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी को एक्सपायरी बाबू कहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह एक्सपायरी बाबू हैं और उनकी सरकार भी कुछ दिन बाद एक्सपायर होने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएम ने सिलीगुड़ी में कहा कि टीएमसी ने कोई काम नहीं किया है,मैं आपसे पूछती हूं कि आपने पांच साल में क्या किया है। मैं बताती हूं कि आपने सिर्फ झूठ बोला है। कूच बिहार जिले में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किये हैं। 
उन्होंने कहा कि उनके शासन में बंगाल में किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। ममता बनर्जी ने उन्हें [पीएम मोदी को] टीवी पर या जनसभा में खुली बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मैं मोदी नहीं हूं, मैं झूठ नहीं बोलती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यों को लेकर झूठ बोला है। उन्होंने दावा किया कि मोदी के शासन में देश में 12,000 किसानों ने खुदकुशी की। तृणमूल सुप्रीमो का यह पलटवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिलीगुड़ी और कोलकाता में भाजपा की रैली के दौरान किए गए हमलों के बाद आया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -