Posted by : achhiduniya 23 April 2019


रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बॉलीवुड एक्शन अभिनेता सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सनी देओल के बोलने से पहले पार्टी की तरफ कहा गया कि जैसा की सनी बोलने में कम विश्‍वास करते हैं, करने में ज्‍यादा विश्‍वास रखते हैं। मेरा फिर भी आग्रह है कि वह अपना ढाई किलो वाला भाषण आपके सामने रखें। यह सुनते ही सनी देओल और बाकी सभी मंत्रिगण हंस पड़े। इसके बाद सनी देओल ने कहा कि जैसे यह बता चुके हैं और आप जानते हैं, लेकिन जिस तरह से आप लोगों ने मुझे इंट्रोडयूस किया है, उससे मुझे हिम्‍मत मिली है। 
जिस तरह मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे, आज मैं यहां मोदी के साथ जुड़ने आया हूं। उन्‍होंने देश के लिए बइुत कुछ किया है। मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल भी मोदी जी ही प्रधानमंत्री रहें, क्‍योंकि हम आगे बढ़ना चाहते हैं। जिस तरह से वह हमें आगे लाए हैं। हमें और आगे जाना है। हमारे युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लोगों की जरूरत है। मैं जिस तरह से भी इस परिवार से जुड़कर जो भी कर सकता हूं, मैं वह जरूर करूंगा। दिल से करूंगा। बातें नहीं मैं बताऊंगा, ना ही मैं कुछ बोल सकता हूं,लेकिन हर वक्‍त काम करके दिखाऊंगासनी से पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सनी देओल को पार्टी में शामिल करने से खुशी हुई है। उनके पिता धर्मेंद्र जी ने देश की बहुत सेवा की। देश के लिए सनी देओल बहुत संवेदनशील हैं। फि‍ल्‍मों में जितनी मेहनत लगती है, उतनी ही राजनीति में लगती है। अभिनय में जितना परिश्रम लगता है, उतनी ही लगन के साथ वह देशवासियों की सेवा करेंगे, इसकी उम्‍मीद 
है। सनी देओल के बीजेपी में शामिल होने के बाद इन अटकलों को और जोर मिल गया है कि सनी देओल को बीजेपी पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा सकती है। इस सीट से विनोद खन्ना सांसद बनते आए थे, लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस के सुनील जाखड़ इस सीट से सांसद बने,लेकिन बीजेपी इस सीट के लिए मजबूत उम्मीदवार की तलाश में थी और कुछ दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल से मुलाकात भी की थी। उसी समय से उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। वैसे बीजेपी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि सनी देओल से देश भर में जोर-शोर के साथ प्रचार भी करवाया जा सकता है। देओल फैमिली से हेमा मालिनी पहले ही चुनाव मैदान में हैं और वे मथुरा से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -