Posted by : achhiduniya 25 April 2019


 वाराणसी में गुरुवार को एक मेगा रोड शो से पहले पीएम मोदी ने बांदा में एक रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने कहा, बुंदेलखंड ने माँ भारती के गौरव गान की पुरानी परम्परा है। आज जब मैं यहाँ पहुँचा तो एक वीर जवान को नमन करने का मौका मिला। वो कतार में मेरे स्वागत के लिए खड़े थे। जब संसद में हमला हुआ था तो इसी धरती के उस वीर जवान 6 गोलियां झेली थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में रैली करने के बाद प्रसिद्ध काशी नगरी पहुंचे। वाराणसी के बीएचयू गेट से प्रधानमंत्री ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया और यहीं से उनका मेगा रोड शो शुरू हुआ। 
पीएम मोदी शुक्रवार 26 अप्रैल को वाराणसी से अपना नामांकन भरने वाले हैं। इसके एक दिन उन्होंने अपना यह रोड शो किया। मोदी के मेगा रोड शो में बीजेपी और एनडीए गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी के इस रोड शो में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, योगी आदित्यनाथ शरीक हुए। वहीं, एनडीए गठबंधन में शामिल शिरोमणी अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया राम विलास पासवान भी इस दौरान मौजूद रहे। 
लंका गेट से दशाश्वमेध घाट तक तकरीबन 5 किमी लंबे रोड शो के दौरान 150 जगहों पर सड़क किनारे उमड़े जनसैलाब ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रोड शो के रास्ते में अनेक जगहों पर गुलाब की पंखुड़ियों से उन पर फूलों की बारिश की गई। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बनारस के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसमें भारी संख्या में मोदी समर्थक और बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -