- Back to Home »
- International News »
- क्यू अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा....पोप फ्रांसिस ने
Posted by : achhiduniya
12 April 2019
अफ्रीकी नेताओं के लिए वेटिकन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम
में पोप ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विपक्षी नेता को बढ़ते संकट के बावजूद
शांति समझौते के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा। इसके बाद वह घुटनों पर बैठ गए और एक-एक
करके नेताओं के पैरों को चूमा। पोप फ्रांसिस ने दक्षिण सूडान की लड़खड़ाती शांति
प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विनम्रता का अभूतपूर्व मिसाल पेश करते हुए
अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा।
पोप आमतौर पर एक
रस्म के तौर पर होली थर्स्डे पर कैदियों के पैर धोते हैं, लेकिन नेताओं के साथ पहले ऐसा कभी नहीं किया गया।
पोप ने अपने समापन वक्तव्य में दक्षिण सूडान के बारे में कहा, मैं हृदय से कामना व्यक्त करता हूं कि शत्रुताएं
आखिरकार समाप्त हो जाएंगी, युद्धविराम का सम्मान किया जाएगा, राजनीतिक और जातीय विभाजन समाप्त कर दिया जाएगा
और उन सभी नागरिकों के सामान्य हित के लिए स्थायी शांति कायम होगी जो राष्ट्र
निर्माण को आरंभ करने का सपना देखते हैं।
राष्ट्रपति सलवा कीर और विपक्षी दल के
प्रमुख रीक मचर को एक साथ लाने के लिए आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया था।
उनके अलावा तीन उप राष्ट्रपति भी समारोह में मौजूद थे। पोप ने उन सभी के पैर चूमे।


