Posted by : achhiduniya 21 April 2019

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.एस कृष्णा कुमार ने कहा,एक विकासात्मक कार्यकर्ता के रूप में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज्ञान की गहराई और राजनीतिक इच्छा शक्ति की सराहना की है। मैंने अपना बाकी जीवन नरेंद्र मोदी के सैनिक के रूप में समर्पित करने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी को पांच साल के लिए नहीं, बल्कि दस साल के लिए लोग जनादेश दें,  ताकि वह भारत को विश्व में टॉप पर ले जाएं। 1963 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार ने कहा कि वह यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के खिलाफ थे। 
कुमार ने कहा, मैं तीन बार कांग्रेस सांसद रहा हूं, लेकिन यूपीए के समय में मैं सोनिया गांधी के नेतृत्व और अब मैं उनके बेटे के नेतृत्व के खिलाफ हूं। मैं राजीव गांधी का काफी करीबी था, लेकिन मुझे लगता है कि उनके बाद देशभक्त प्रधानमंत्री को इस देश को चलाना चाहिए। कुमार ने साथ ही आरोप लगाया कि यूपीए चेयरपर्सन के पास भारतीय  विरासत के बारे में कोई जानकारी नहीं है और ना ही देश के प्रति उनमें कोई   प्रेम है। मुझे पता है कि अनुभव के कारण, मैं हाशिए पर था क्योंकि मैं उसके आसपास के लोगों का हिस्सा नहीं था जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। जब नरसिम्हा राव जी का अहमद पटेल और सोनिया गांधी की साजिश की वजह से सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं किया गया तो मैं दुखी था। 
कुमार केरल की कोल्लम लोकसभा सीट से तीन बार कांग्रेस सांसद रहे हैं। कुमार से पहले कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पार्टी से नाजर होकर इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका चतुर्वेदी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी से निराशा जाहिर की थी। प्रियंका पिछले दिनों यूपी के मथुरा में थीं। यहां राफेल डील को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभद्र व अमर्यादित व्यवहार किया था। जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लेकर कार्यकर्ताओं के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की। हालांकि बाद में घटना का खेद प्रकट करने पर कार्रवाई को निरस्त कर दिया।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -