- Back to Home »
- Politics »
- 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' नारे के साथ बीजेपी में शामिल हुए एक्टर सनी देओल के रोड शो का किया लोगो ने अभिनंदन....
'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' नारे के साथ बीजेपी में शामिल हुए एक्टर सनी देओल के रोड शो का किया लोगो ने अभिनंदन....
Posted by : achhiduniya
27 April 2019
गदर फिल्म मे पाकिस्तान की धरती पर बॉलीवुड एक्शन हीरो सनी देओल के डायलॉग 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था,जिंदाबाद है,जिंदाबाद रहेगा' ने पूरे देश मे एक जोश भर दिया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद एक्टर सनी देओल ने शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में अपना पहला रोड शो किया। बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में हो रहे इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। इस दौरान सनी देओल की गदर फिल्म का डायलॉग 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा' लगातार सुनाई देता रहा।
रोड शो के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन पर बनाई
पेंटिंग और पगड़ी भेंट की। बीते मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 23 अप्रैल
को बीजेपी की सदस्यता ली थी। सनी देओल पंजाब के गुरुदासपुर से बीजेपी के टिकट पर
चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 29 अप्रैल को वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पंजाब में
बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन है। बीजेपी राज्य के तीन सीटों से चुनाव लड़ने जा
रही है, जिसमें अमृतसर, गरुदासपुर और
होशियारपुर शामिल है।
पहले इस सीट पर विनोद खन्ना की पत्नी कविता के नाम की चर्चा
थी। उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से कविता ने बीजेपी के इस निर्णय का विरोध
किया है। मशहूर एक्टर और सनी देओल के पिता धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में
राजस्थान के बीकानेर से चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी भी मथुरा से
बीजेपी की सांसद हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी वह मथुरा से चुनावी मैदान में हैं।


