Posted by : achhiduniya 23 April 2019


मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हत्या के आरोपी बीजेपी प्रेजिडेंट अमित शाह, वाह क्या शान है। क्या आपने जय शाह का नाम सुना है, वह जादूगर है, 50 हजार रुपये को तीन महीने में 80 करोड़ बना दिया।राहुल गांधी ने जनसभा में भी चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी हमसे डरता है। आप जहां चाहें हमसे डिबेट कर लें। 20 मिनट लगेंगे हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएगा। नरेंद्र मोदी डरता है। चेहरा नहीं दिखा पाएगा मोदी जनता को लेकिन वह डरता है। पार्ल्यामेंट में हमने चार सवाल पूछे थे। उनकी रेकॉर्डिंग देखो तो वो चेहरा छुपा रहे थे। वह आंख में आंख नहीं मिला पाए क्योंकि चौकीदार चोर है। 
राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक बार फिर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे के जरिए अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है। बता दें कि उन्होंने एक सभा में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार ने राफेल मामले में चोरी की है। इसके बाद बीजेपी नेता मीनाक्षा लेखी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई। राहुल गांधी ने इसके बाद कोर्ट में कहा कि वह गलती से चुनाव प्रचार के जोश में ऐसा बोल गए थे। जबलपुर में राहुल गांधी ने कहा, हवाई जहाज हिंदुस्तान में बनना था और अब फ्रांस में बनेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति ने साफ कहा कि एचएएल को अलग करना है। नरेंद्र मोदी जी ने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए। राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार ने पांच लाख 55 हजार रुपये 15 लोगों को दिए हैं। उन्होंने कहा, पहले कहा गया था कि जनता के अकाउंट में 15 लाख रुपये डाला जाएगा लेकिन अब अनिल अंबानी की  जेब मे डाल दिया गया। मैंने फैसला किया है कि हिंदुस्तान के गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में पैसा डाला जाएगा। हमारी सरकार पांच करोड़ लोगों के आकाउंट में हजार रुपये डालेगी। मैंने कहा था कि कर्जा माफ होगा तो दो दिन में किया गया।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -