- Back to Home »
- International News »
- अपनी बख्तरबंद ट्रेन से व्लादिवोस्तोक पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली शिखर वार्ता.....
अपनी बख्तरबंद ट्रेन से व्लादिवोस्तोक पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच पहली शिखर वार्ता.....
Posted by : achhiduniya
25 April 2019
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फरवरी में हनोई
में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने गुरुवार को रूस
के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्लादिवोस्तोक
में पहली शिखर वार्ता की। उत्तर कोरियाई नेता ने बुधवार दोपहर व्लादिवोस्तोक
पहुंचने के बाद कहा था, मैं उम्मीद करता हूं कि यह बैठक सफल एवं
सार्थक रहेगी।
वार्ता को लेकर बहुत ही गोपनीयता बरती गई
है और इसकी घोषणा भी अंतिम क्षणों में हुई थी। विशेषज्ञों ने कहा कि वाशिंगटन के साथ गतिरोध के
बीच किम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तलाश कर रहे हैं।
किम ने अपनी ट्रेन के
सीमा पार करने के बाद खासान में एक रूसी टेलीविजन से कहा, मुझे उम्मीद है कि वार्ता के दौरान कहा मैं कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति के समाधान और
हमारे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर ठोस चर्चा कर पाऊंगा। पुतिन गुरुवार को ही व्लादिवोस्तोक
पहुंचे। इसके बाद वह अन्य शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग रवाना होंगे।
इससे पहले कोरियन
सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने किम के अपनी निजी ट्रेन में
रूस रवाना होने की खबर दी थी।



