- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- समाप्त पार्टी [SP], बिल्कुल समाप्त पार्टी [BSP], रोज़ लुढ़कता दल [RLD]…उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताई पार्टियो की परिभाषा..
समाप्त पार्टी [SP], बिल्कुल समाप्त पार्टी [BSP], रोज़ लुढ़कता दल [RLD]…उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताई पार्टियो की परिभाषा..
Posted by : achhiduniya
01 April 2019
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) तथा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पर तंज कसते हुए SP को समाप्त पार्टी, BSP को बिल्कुल समाप्त पार्टी और RLD को रोज़ लुढ़कता दल करार दिया और कहा कि इन पार्टियों का चरित्र सभी को मालूम है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, न SP प्रमुख अखिलेश यादव, और न ही BSP की मुखिया मायावती खुद को गठबंधन में मजबूत कर पाए हैं। वास्तविकता यह है कि गठबंधन कर दोनों ही कमज़ोर हो गए हैं।
पीएम मोदी के सराब टर्म के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी विरोधी दलों के नाम की एक नई परिभाषा दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा,जो व्यक्ति अपने पिता का न हुआ, वह बुआ (मायावती) के साथ झूठा संबंध कैसे निभा सकता है। क्या आपको लगता है कि ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन चल पाएंगे ? उन्होंने कहा,वे (अखिलेश और मायावती) इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या SP का वोट BSP में और BSP का वोट SP में अंतरित हो पाएगा और जब उन्हें पता लगता है कि ऐसा नहीं हो पाएगा, तो उनका मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ जाते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि SP-BSP-RLD का गठबंधन उत्तर प्रदेश में कहीं भी BJP के लिए चुनौती नहीं बन पाएगा।

