Posted by : achhiduniya 08 May 2019


इटली पत्रकार और लेखक फ्रांसेस्का मरीनो ने स्ट्रिंगरसिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि भारत द्वारा 26 फरवरी की सुबह जो एयरस्ट्राइक की गई है उसे बड़ी संख्या में जैश कमांडर मारे गए हैं। सूत्रों के हवाले से मरीनो ने आगे कहा कि बम गिराने के करीब ढाई घंटे बाद बालाकोट से 20 किलोमीटर दूर शिनकियारी से पाकिस्तानी आर्मी यूनिट लोकेशन पर आई। इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी घायलों को शिनकियारी में स्थित हरकत-उल-मुजाहिद्दीन कैंप में लेकर गई जहां पर आर्मी के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर लगातार झूठ बोल रहा है। 
भारतीय सेना ने 26 फरवरी को बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के कैंप नष्ट कर दिए थे। इटली की एक पत्रकार ने दावा किया कि इस हवाई हमले में 130 से लेकर 170 आतंकी मारे गए हैं।  उन्होंने आगे कहा,निश्चित रूप से पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता कहते रहते हैं कि पाकिस्तान में जैश-ए-मुहम्मद नहीं है लेकिन मेरे पास कैंपस से लिए गए फोटो हैं। मैंने उस फोटो की तुलना पहले के फोटो से की। तस्वीर साफ है कि अब वहां जैश ए मुहम्मद के ट्रैक नही हैं। मारिनो ने अपने लेख में दावा किया कि उन्होंने अपने फोटो पब्लिश किए हैं। 
उन्होंने कहा,एयर स्ट्राइक के बाद कुछ चुनिंदा पत्रकारों को पाकिस्तानी सेना के साथ बालाकोट ले जाया गया। उन्हें एक मदरसा दिखाया गया जो पूरी तरह से नष्ट हो चुका था। यह कैंप दो किमी के दायरे में फैला हुआ है। इन पत्रकारों को उस जगह पर नहीं ले जाया गया,जहां पर वास्तव में हमला हुआ था। मरीनो ने बताया कि अब जहां से पहाड़ी एरिया शुरू होता है वहां पर एक नया साइन बोर्ड लगा दिया गया है जिससे पता चलता है कि पहाड़ी पर तालीम-अल-कुरान है। जबकि पहले इस जगह के मसूद अज़हर से संबंधित होने के संकेत मिलते थे। WION से बातचीत में मैरिनो ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करते हुए कहा, एयर स्ट्राइक में 130 से 170 आतंकी मारे गए अन्य घायल आतंकियों का इलाज पाकिस्तानी सेना के डॉक्टर कर रहे हैं। 
इस संबंध में सूचनाएं धीरे-धीरे बाहर आ रही हैं क्योंकि मेरे सोर्स जो पाकिस्तान में हैं, वे बहुत डरे हुए हैं। जिस जगह पर हमला किया गया था वह इलाका अभी भी सेना के नियंत्रण में है और इसे मुजाहिद बटालियन के कैप्टन रैंक का अधिकारी भी वहां मौजूद है। कैंप तक जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा रही है। सेना के अलावा यहां पर पुलिस को भी जाने की इजाजत नहीं है।  यह रिपोर्ट पाकिस्तान की सेना के उस दावे की पोल खोलती है, जिसमें उसने कहा था कि भारत द्वारा बालाकोट में किए गए हवाई हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने यहां तक दावा किया था कि बालाकोट की सच्चाई को देखने के लिए वह भारतीय पत्रकारों को क्षेत्र का दौरा कराने की हर सुविधा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -