Posted by : achhiduniya 10 May 2019


ICMR की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर दूसरे हार्ट अटैक के मरीज को अस्पताल पहुंचने में 400 मिनट लगते हैं, जो कि ज़्यादा से ज़्यादा 30 मिनट होना चाहिए. 180 मिनट के बाद दिल की मांसपेशियों में नुकसान इतना हो जाता है कि उसे बचाया नही जा सकता। समय पर क्लॉट बस्टर दवाई न दिए जाने पर मरीज को बचाना बहुत मुश्किल है। दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए और हार्ट अटैक की प्रॉब्‍लम को गंभीरता को समझते हुए एम्स ने ऐसे मरीजों को बचाने का पूरा इंतजाम किया है। इसको ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स ने खास मिशन दिल्ली  की शुरुआत की है। इसके तहत किसी शख्‍स को हार्ट अटैक आने पर अब एम्स के ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स बाइक से मरीज के पास पहुंचेंगे। 
इसके लिए एम्स ने सर्टिफाइड नर्स की एक टीम तैयार की है, जो खास तौर पर हार्ट अटैक के मरीजों को इमरजेंसी ट्रीटमेंट देने के लिए ट्रेंड किए गए हैं। इन्हें फर्स्ट रिस्पांडर कहते हैं। इस टीम को बुलाने के लिए 14430 नंबर डायल करना होगा। इस पर कॉल करके हार्ट अटैक के मरीज या उनके परिवार का कोई सदस्य फर्स्ट रिस्पांसर को बुला सकता है। ये प्रोजेक्ट एम्‍स के 3 किमी के रेडियस में इमरजेंसी सेवा दे सकता है। इसका एक कारण ये भी है कि हार्ट अटैक के केस में 10 मिनट के अंदर ही मरीज तक पहुंचना होता है। 3 किमी से ज़्यादा की दूरी पर 10 मिनट तक पहुंचना मुश्किल है।  अगर ये प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो और भी इलाकों में इसे चलाने की कोशिश की जाएगी। इस मिशन के लिए 24 घंटे 2 लोग कॉल्स लेने के लिए मौजूद रहते हैं। 
जैसे ही किसी की कॉल आती है। यहां बैठे ऑपरेटर पेशेंट की डिटेल्स लेते हैं। उनकी लोकेशन वेरीफाई करते ही 2 फर्स्ट रेपोंडर्स इमरजेंसी किट के साथ बिना वक़्त गंवाए बाइक पर सवार होकर निकल जाते हैं। ऑन कॉल ऑपरेटर्स यहां लगे सिस्टम में जीपीएस की मदद से फर्स्ट रिस्पांडर की लोकेशन ट्रेस करते रहते हैं।  इसके साथ ही एक कैट्स एम्बुलेंस मरीज के लोकेशन के लिए रवाना कर दी जाती है।ऑन कॉल नर्स नीतीश भसीन ने बताया कि कॉल आते ही हम पेशेंट की डिटेल्स लेते हैं जैसे नाम, पता, क्या तकलीफ है। ये डिटेल्स सिस्टम में डालकर फर्स्ट रेस्पांडर्स को एड्रेस दे दिया जाता है और वो वहां के लिए निकल  जाते हैं। मरीज के पास पहुंचते ही ये पैरामेडिक नर्स पेशेंट का इमरजेंसी ट्रीटमेंट करते हैं और ईसीजी करते हैं। 
इस दौरान ये नर्स लगातार हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर के संपर्क में रहते हैं। इसके लिए इन्हें खास तौर पर एक टेबलेट दी गई है। इसमें एम्‍स की ऐप के जरिये मरीज की बेसिक जानकारी डॉक्टर्स के पास पहुंच जाती है। अगर मरीज की ईसीजी रिपोर्ट नॉर्मल है तो उनको बेसिक ट्रीटमेंट दे दिया जाता है और अगर कंडीशन ज़्यादा क्रिटिकल है तो कैट एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जाता है। इस फर्स्ट रिस्पांस टीम के पास क्लॉट बस्टर दवाई भी होती है, जिसकी कीमत बाजार में 3000 रुपये से ज़्यादा है, लेकिन इस मिशन में ज़रूरत पड़ने पर मरीज को ये फ्री में दी जाती है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -