- Back to Home »
- Judiciaries »
- पीएम मोदी के लिए देशद्रोही शब्द के इस्तेमाल पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर होगी कारर्वाई....
Posted by : achhiduniya
01 May 2019
अपनी शेरो-शायरी के माध्यम से विरोधियो को पस्त करने वाले,अपने भाषण के
दौरान कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह
सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशद्रोही कहे जाने के बयान पर बीजेपी
ने सख्त ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बीजेपी
उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा था,सिद्धू ने
प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने के लिए उन पर दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत आरोप
लगाए थे। सिद्धू ने प्रधानमंत्री को देशद्रोही और झूठा कहते हुए उन पर सरकारी
कंपनियों को नुकसान पहुंचाने और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था।
चुनाव आयोग सिद्धू द्वारा पीएम मोदी के लिए देशद्रोही शब्द के इस्तेमाल को लेकर
कारर्वाई कर सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कलेक्टर द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई
रिपोर्ट के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री के लिए
देशद्रोही शब्द का इस्तेमाल किया था। बीजेपी ने बैरागढ़ पुलिस थाने में दिए आवेदन
में कहा था, सिद्धू ने जानबूझकर एक संवैधानिक पद पर पदस्थ
व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। इन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है, लिहाजा उन पर प्रकरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा
कि बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर
सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

