Posted by : achhiduniya 23 May 2019

अमेठी की पारंपरिक लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है और कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी की विचाराधारा जीतेगी। गांधी ने संवाददाताओं से कहा,मैंने चुनाव प्रचार में कहा था कि जनता मालिक है। जनता ने अपना फैसला दिया है। जनता ने आदेश दिया है। मैं उसे स्वीकार करता हूं। मैं सबसे पहले मोदी जी और भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। मैं अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का भी धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा, दो अलग-अलग सोच है। विचारधारा की लड़ाई है। 
हमें मानना पड़ेगा कि मोदी जी जीते हैं। इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। राहुल गांधी ने कहा था, स्मृति ईरानी को बधाई देता हूं। वहां की जनता ने अपना फैसला दिया है। उम्मीद करता हूं कि वह अमेठी की प्यार से देखभाल करेंगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया,घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस चुनाव को लेकर कार्यसमिति की बैठक में मंथन किया जाएगा। हालांकि अमेठी के परिणाम की अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है,लेकिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 44 हजार से ज्यादा की बढ़त बनाए हुए हैं। 
स्मृति ईरानी ने शायराना अंदाज में राहुल को जवाब दिया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता..राहुल गांधी पहली बार 2004 में अमेठी लोकसभा सीट से सांसद बने। 2009, 2014 में उन्होंने जीत हासिल की। हालांकि 2014 के चुनाव में उनकी जीत का मार्जिन घटकर एक लाख रह गया था। वही स्मृति ईरानी 2014 में चुनाव हारने के बावजूद लगातार अमेठी का दौरा करती रहीं।  उन्होंने अमेठी की जनता से संपर्क बनाए रखा। ईरानी ने 2019 के चुनाव की शुरुआत में ही विश्वास जताया था कि वह इस बार राहुल गांधी को हरा देंगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -