- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- नौतपा में क्यों पड़ती है झुलसा देने वाली गर्मी....?
Posted by : achhiduniya
30 May 2019
इस दौरान सूर्य, बुध, मंगल और शनि का समसप्तक योग होता है, जिससे तापमान में भारी इजाफा होता है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दौरान समसप्तक योग के चलते झुलसा देने वाली गर्मी
पड़ेगी। इसके साथ ही बीच के कुछ दिनों में
तेज आंधी और बारिश के भी योग हैं, लेकिन इससे
गर्मी में कोई राहत नहीं मिलेगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूर्य जब रोहिणी
नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब सूर्य इस
नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है। जिससे सूर्य का प्रताप और भी बढ़ जाता है।
इससे तापमान में वृद्धि होने लगती है और गर्मी बढ़ जाती है।
नौतपा के बारे में
कहते हैं कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के आद्रा नक्षत्र से लेकर दस नक्षत्रों तक अगर
बारिश होती है तो वर्षा ऋतु में इन दसों नक्षत्रों में बारिश नहीं होती, वहीं अगर इन्हीं नक्षत्रों में तेज गर्मी पड़ती
है तो बारिश भी अच्छी होती है। बता दें इस बार नौतपा 25 मई से लेकर 3 जून तक
रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री से भी
ऊपर जा सकता है। जिसके चलते विभाग ने लोगों को बाहर निकलते वक्त सावधान रहने को
कहा है।


