- Back to Home »
- Politics »
- आम पेड़ से तोड़कर खाता हूं यह बताते है मोदी लेकिन भ्रष्ट्राचार- बेरोजगारी खत्म हुई या नहीं,किसानों को फायदा दिया या नहीं इस पर नही बोलते....कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
आम पेड़ से तोड़कर खाता हूं यह बताते है मोदी लेकिन भ्रष्ट्राचार- बेरोजगारी खत्म हुई या नहीं,किसानों को फायदा दिया या नहीं इस पर नही बोलते....कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
14 May 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जनता और माताओं बहनों ने जो पैसा नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा किया, इस जमा पैसे से मोदी ने बड़े उद्योग पति अंबानी, नीरव मोदी जैसों के 5 लाख करोड़ रुपए के क़र्ज़ माफ कर दिए। मैंने अपनी पार्टी के इकोनोमिस्ट को बुलाकर कहा कि मैं माताओं को पैसा लौटाना चाहता हूं कि 5 करोड़ परिवारों को साल में 72 हजार रुपए देने की योजना बनाई गई, देश को एक रुपए का नुकसान नहीं होगा। ये तब तक मिलेगा जब तक आमदनी 12 हजार रुपए से ज्यादा नहीं हो जाएगी।
पीएम मोदी की छाती 56 इंच की है तो कांग्रेस का दिल 56 इंच का है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी
मेरे पिता का अपमान करते हैं, मेरी दादी, मेरे परदादा के बारे में बोलते हैं। मैं मर
जाऊंगा लेकिन नरेंद्र मोदी के मां-बाप का अपमान कभी नही करूंगा। मैं बीजेपी और
आरएसएस का नहीं कांग्रेस पार्टी का हूं, इसलिए कभी
नफरत से बात नहीं करूंगा। मैं झप्पी देकर बात करूंगा। हम प्यार से नरेंद्र मोदी जी
को चुनाव हरायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं
आम पेड़ से तोड़कर खाता हूं।
कुर्ता काट दिया क्योंकि सूटकेस में जगह नहीं थी,लेकिन अपने पांच साल के वायदों की बात नहीं करते।
ये नहीं बताते कि भ्रष्ट्राचार खत्म हुआ
या नहीं। किसानों को फायदा दिया या नहीं। बेरोजगारी खत्म हुई या नहीं ये नही बता रहे हैं प्रधानमंत्री। नरेंद्र मोदी इंटरव्यू
में कागज पढ़ कर जवाब देते हैं।


