Posted by : achhiduniya 23 May 2019


पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी को लोकसभा चुनावों में विजयी होने की बधाई दी। साथ ही उन्‍होंने दक्षिण एशिया में शांति और उन्‍नति के लिए पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करने की प्रतिद्धता भी जताई। इमरान खान ने ट्वीट किया मैं भाजपा और सहयोगियों की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। 
इमरान खान से पहले भारत के पड़ोसी देश चीन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बधाई संदेश आया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वह एक बार फिर भारतीय नेता के साथ काम करने को तैयार हैं। शी ने कहा कि वह चीन-भारत संबंध को बहुत महत्व देते हैं और इसे नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं। शी ने एक पत्र में मोदी से कहा, आपके (मोदी ) नेतृत्व में भारत में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 17वीं लोकसभा चुनाव जीतने के अवसर पर, मैं आपको हार्दिक बधाई देना चाहूंगा। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी। 
नेतन्याहू ने अपनी महान दोस्ती और संबंधों को मजबूत करने की कसम खाई। उन्होंने हिब्रू भाषा में ट्वीट कर कहा,चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।  उन्होंने कहा,आपका नेतृत्व और जिस तरह से आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करते हैं उसका सत्यापन यह चुनाव परिणाम है। हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच और हमारे बीच महान मित्रता को मजबूत करते रहेंगे और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी।  विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया,शानदार जीत पर बधाई नरेंद्र मोदी। हम आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -