Posted by : achhiduniya 16 May 2019


 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट कर कहा था, दुनियाभर में नया शब्द 'मोदीलाई' लोकप्रिय हुआ है। अब तो एक वेबसाइट पर इस बारे में बेहतरीन ढंग से विवरण दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को इसी शब्द का उल्लेख करते हुए कहा था,अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं। गांधी ने मोदीलाईनामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए थे लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो उनका दावा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के हवाले से नहीं था। 

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने राहुल गांधी के दावे को नकारते हुए कहा कि मोदीलाईजैसा कोई शब्द नहीं है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने अपने एक ट्वीट में कहा,हम इस तथ्य की पुष्टि करते हैं कि 'मोदीलाई' शब्द की एंट्री दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है और हमारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज में से किसी में भी यह शब्द मौजूद नहीं है। राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया था उसमें शामिल तस्वीर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी से मिलती जुलती थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि इंग्लिश डिक्शनरी में एक नया शब्द आया है। उस एंट्री की तस्वीर नीचे दी गई है। नीचे दी गई तस्वीर में Modilie लिखा हुआ था। 
 जिसका मतलब 'लगातार सच से छेड़छाड़', 'आदतन झूठ बोलना' आदि बताया गया था। इसे बिना नाम लिए उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज माना गया था। राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई, उसका लोगो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी से मिलता-जुलता है लेकिन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का नहीं है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी या उनकी आईटी सेल ने इस ट्वीट को एक मजाक के तौर पर शेयर किया या इसका मतलब कुछ और था। ऑक्सफोर्ड ने राहुल को जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि फोटो में जो एंट्री Modilie दिखाई गई है वह फर्जी है। यह हमारी यानी ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -