- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी के नवोदित विजेता उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को दी चुनावी नसीहत...वही मनोज तिवारी ने लिया शीला दीक्षित से आशीर्वाद...
बीजेपी के नवोदित विजेता उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को दी चुनावी नसीहत...वही मनोज तिवारी ने लिया शीला दीक्षित से आशीर्वाद...
Posted by : achhiduniya
25 May 2019
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों ने चुनाव में सकारात्मकता के साथ हिस्सा लिया और यह सकारात्मकता पार्टी के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आई। तिवारी ने कहा कि वह शुरुआत में डरे हुए थे क्योंकि उनके सामने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित खड़ी थी। वही जीत के बाद मनोज तिवारी शीला दीक्षित से आशीर्वाद लेने उनके निवास स्थान पर गए।
तो वही क्रिकेटर से
नेता बने बीजेपी के गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अभद्र
पर्चे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव
आते-जाते रहेंगे लेकिन किसी को स्वविवेक नहीं खोना चाहिए। पूर्वी दिल्ली से आप (आम
आदमी पार्टी) की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना के खिलाफ एक अभद्र पर्चा सामने आया था, जिसके लिए आप
के नेता गंभीर पर आरोप लगा रहे थे। बीजेपी सांसद ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए
कहा, मेरे पास उनके लिए कोई शब्द नहीं हैं कि वह
सिर्फ एक सीट जीतने के लिए इस तरह के आरोप लगा सकते हैं।
आप एक चुनाव हार सकते हैं
और आगे बढ़ सकते हैं,लेकिन कोई स्वविवेक खोकर खुद के सामने कैसे
खड़ा हो सकता है? उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे
लेकिन जिस दिन आप स्वविवेक खो बैठते हैं, आप सबकुछ खो
बैठते है। बीजेपी के दिल्ली इकाई कार्यालय में
गंभीर मीडियाकर्मियों को यहां राष्ट्रीय राजधानी के अन्य नव-निर्वाचित सांसदों के
साथ संबोधित कर रहे थे।


