- Back to Home »
- Politics »
- लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस-राकांपा विलय पर बन सकती है सहमति.....
Posted by : achhiduniya
30 May 2019
वहीं विलय के
समर्थकों का यह भी कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अगर दोनों दल एक
हो जाते हैं तो परिणाम बेहतर रहेंगे। राहुल गांधी के इस्तीफे की जिद पर अड़े होने
की वजह कांग्रेस में पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के
बीच बैठकों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के
वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद
पटेल से मुलाकात की। इससे पहले कई नेता राहुल से अपने पद पर बने रहने का अनुरोध कर
चुके हैं।

