- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म इस दिन होगी रिलीज.....
Posted by : achhiduniya
03 May 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बनी फिल्म के निर्माता संदीप एस सिंह ने कहा,एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते देश के कानून का हम आदर करते हैं। कई विचार विमर्श के बाद फिल्म के प्रति जिज्ञासा और उत्सुकता को देखते हुए हम इसे लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद रिलीज करेंगे। अब हम अपनी फिल्म 24 मई को रिलीज करेंगे। बॉलीवुड बायोपिक फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
![]() |
| [फिल्म के निर्माता संदीप एस सिंह] |
फिल्म
दुनियाभर में 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन संसदीय चुनाव के मद्देनजर इसके रिलीज होने
के कुछ दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने फिल्म पर रोक लगा दी थी। फिल्म में दर्शन
कुमार, बोमन ईरानी, प्रशांत
नारायणन, जरीना वहाब, बरखा बिष्ट
सेनगुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, राजेंद्र गुप्ता
और अक्षत आर सलूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सुरेश ओबेराय, आनंद पंडित और आचार्य मनीष भी फिल्म के
निर्माताओं में हैं। फिल्म में विवेक ऑबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में
नजर आएंगे। इस फिल्म में अमित शाह की भूमिका अभिनेता मनोज जोशी निभा रहे हैं।


