- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया मंथन....
Posted by : achhiduniya
19 May 2019
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल, ए के एंटनी और अन्य के साथ विचार विमर्श किया।
माना जा रहा है कि कांग्रेस के इन सभी नेताओं ने संभावित त्रिशंकु संसद की स्थिति
में पार्टी की रणनीति तैयार की। कांग्रेस
सरकार गठन की सभी संभावनाएं तलाश रही है। कांग्रेस ने अगली सरकार बनाने के अपने दावे
को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को वरिष्ठ पार्टी
नेताओं की एक और बैठक बुलाई है।
पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपीए-3 गठन के एक
प्रयास के तहत गैर राजग पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त
गठबंधन में साथ लाया जा सके। सोनिया गांधी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी के
शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की। कांग्रेस
को उम्मीद है कि एनडीए के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह भाजपा और
नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सोनिया
गांधी और मनमोहन सिंह के अनुभव का इस्तेमाल करेगी।
सोनिया गांधी गैर एनडीए
पार्टियों को अगली सरकार के गठन के लिए साथ लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका
निभाएंगी। रविवार की बैठक महत्व रखती है क्योंकि सोनिया गांधी अभी तक स्वास्थ्य
कारणों से राजनीतिक गतिविधि से दूर रही हैं। कांग्रेस एक गठबंधन बनाने के लिए अन्य
पार्टियों के साथ सम्पर्क में है ताकि वह अगली सरकार बनाने का नेतृत्व कर सके।


