- Back to Home »
- Judiciaries »
- राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई....
Posted by : achhiduniya
09 May 2019
सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक चीफ जस्टिस
रंजन गोगोई,
जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस
धनन्जय वाई चन्द्रचूड, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस
अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद
भूमि विवाद मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस विवाद के सर्वमान्य समाधान की
संभावना तलाशने के लिये सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एफ एम कलीफुल्ला की
अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति के गठन के छह मार्च के आदेश के बाद
पहली बार इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
इस समिति के अन्य सदस्यों में
आध्यत्मिक गुरू और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ
अधिवक्ता श्रीराम पांचू शामिल थे। शीर्ष अदालत ने मध्यस्थता के लिये गठित इस समिति
को बंद कमरे में अपनी कार्यवाही करने और इसे आठ हफ्ते में पूरा करने का निर्देश
दिया था।

