- Back to Home »
- Discussion »
- भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर थे राजीव गांधी......शिरोमणि अकाली दल ने किया कांग्रेश पार्टी पर वार..
Posted by : achhiduniya
06 May 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री
राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर-1 बताने वाले
बयान का समर्थन करते हुए,भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें [राजीव गांधी] भारत का सबसे बड़ा मॉब लिंचर' बताया है। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने को
कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे। सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र
प्रधानमंत्री थे जिन्होंने एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी।
एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री
मोदी सही कह रहे हैं कि राजीव गांधी भ्रष्टाचारी नंबर एक थे, लेकिन वे भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर भी थे।
![]() |
| [शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा] |
पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था,लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता। इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी।


