Posted by : achhiduniya 22 May 2019


 वेस्‍ट इंडीज के बल्‍लेबाज क्रिस गेल वर्ल्‍ड कप 2019 की वेस्‍ट इंडीज टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। गेल 2003, 2007, 2011 और 2015 का वर्ल्‍ड कप खेल चुके हैं। उन्‍होंने 1999 में वनडे में डेब्‍यू किया था। क्रिस गेल ने कहा कि दुनिया भर के गेंदबाज उनसे डरते हैं लेकिन कैमरे के सामने कबूल नहीं करेंगे।  गेल ने कहा कि कैमरा हटते ही ये गेंदबाज उन्हें देखकर कहेंगे, यही है वो, यही है वो। गेल अपना पांचवां वर्ल्‍ड कप खेल रहे हैं। गेल ने ऑस्‍ट्रेलिया की एक वेबसाइट से कहा,अब यह पहले जितना आसान नहीं है जब मैं चुस्त था,लेकिन गेंदबाजों को पता है कि यूनिवर्स बॉस क्या कर सकता है। उनके दिमाग में यह होगा कि यह क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। यह पूछने पर कि क्या विरोधी टीमें अभी भी उनसे डरती है, उन्होंने कहा,आपको नहीं पता आप उनसे पूछे। 
कैमरे पर पूछे कैमरे पर वे कहेंगे कि नहीं, ऐसा नहीं है लेकिन कैमरा हटाने पर कहेंगे कि हां वे मुझसे डरते हैं। उन्होंने कहा,लेकिन मुझे इसमें मजा आ रहा है। मुझे तेज गेंदबाजों के सामने हमेशा मजा आता है। इससे अच्छी बल्लेबाजी करने की प्रेरणा मिलती है। मुझे ऐसी चुनौतियां पसंद है। गेल ने इस साल की शुरुआत में इंग्‍लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 4 मैचों में 106 की औसत से 424 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्‍होंने 39 छक्‍के भी लगाए थे।   वे 289 वनडे में 10151 रन बना चुके हैं। हाल ही में समाप्‍त हुए आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन गजब का रहा था। उन्‍होंने किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 13 मैचों में 490 रन बनाए। इस बारे में उन्‍होंने बताया, मैं अभी भी अच्‍छे रंग में हूं। आईपीएल मेरे लिए बुरा नहीं रहा। अच्‍छी बात यह है कि मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। मेरे लिए खेलते रहना जरूरी है। दो बार की वर्ल्‍ड चैंपियन वेस्टइंडीज का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 पाकिस्तान के खिलाफ 31 मई को पहला मैच है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -