- Back to Home »
- Property / Investment »
- IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए अलर्ट जारी किया...
Posted by : achhiduniya
06 May 2019
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया [ RBI] की ओर से जारी नए सर्कुलर में आईडीबीआई
बैंक (IDBI Bank) की कैटेगिरी
बदल दी है। अब वह सरकारी नहीं, ब्लकि
प्राइवेट बैंक हो गया है। आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक में भारतीय जीवन बीमा
निगम [LIC] का मालिकाना हक है। एलआईसी ने हाल में
आईडीबीआई बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। सरकारी बैंक से
प्राइवेट हुए IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए
अलर्ट जारी किया है। बैंक का कहना है कि आपको हमेशा इंटरनेट बैंकिंग करते वक्त कुछ
खास बातों का ख्याल रखना होगा। क्योंकि फ्रॉड करने वाले छोटी सी भूल का फायदा
उठाकर लोगों के बैंक खातों को खाली कर देते है। आपको बता दें कि हाल में कई दूसरे
बैंकों ने भी अपने खाताधारकों को सावधान करते हुए अलर्ट जारी किया है।
आपको बता
दें कि जारी हुआ नया अलर्ट! बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ग्राहकों को अलर्ट करते
हुए कहा है, गूगल, फेसबुक, याहू या फिर ट्विटर पर IDBI Bank / ATM/
Costumer Support Numbers लिखकर कभी भी सर्च नहीं करें। ऐसे में आपको
गलत जानकारी मिलेगी। ऐसे में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। लिहाजा अपने पैसों को सेफ
रखने के लिए भूलकर भी ये काम नहीं करें। बैंक ने कहा है कि आपको जब भी कोई जानकारी
चाहिए तो https://www.idbi.com पर लॉगिन करना
होगा। यहां आपको सही और सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही बैंक ने अपने नंबर्स की लिस्ट
भी जारी की है।
बैंक की ओर से जारी लिस्ट: 1800-209-4324/1800-200-1947/1800-22-1070 बैंक का कहना
है कि फोन बैंकिंग के लिए इन नंबर्स का ही इस्तेमाल करें। अगर किसी को IDBI बैंक का डेबिट कार्ड ब्लॉक करना है तो टोल फ्री
नंबर: 1800-22-6999, नॉन टोल फ्री
नंबर: +91-2267719100, भारत के बाहर
रहने वाले ग्राहक +91-2267719100 पर फोन कर
सकते हैं।


