Posted by : achhiduniya 10 June 2019


5जी को लेकर हो रही बातों के बीच सभी के मन में एक बात उठती है कि आखिर इसके फायदे क्या हैं। दरअसल, 1G तकनीक 1980 में लॉन्च हुई थी। यह फर्स्ट जेनरेशन वायरलेस तकनीक थी जो कि केवल वाइस कॉल को सपोर्ट करती थी। इसके बाद साल 1991 में 2जी तकनीक आई। इसमें खास बात यह थी कि अब वॉइस कॉल के साथ-साथ टेक्स्ट मैसेज भी भेजा जा सकता था। 2जी की अधिकतम स्पीड 50 kbps थी। साल 1998 में 3जी नेटवर्क आया. इसमें डेटा ट्रांसमिशन की स्पीड काफी हाई थी. इससे वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट एक्सेस करना भी संभव हो गया. 3जी की अधिकतम स्पीड 2 mbps के लगभग थी। इसके बाद साल 2008 में आई 4जी टेक्नॉलजी. इसकी स्पीड 1Gbps थी। आने वाली 5जी टेक्नॉलजी में डेटा का रेट काफी फास्ट होगा। बताया जा रहा है कि इसमें डेटा रेट 4जी की तुलना में 100 गुना ज्यादा होगा।
 इसका मतलब है कि 5जी कनेक्शन पर डाउनलोड स्पीड 2.5 गीगाबाइट प्रति सेकेंड होगी जबकि अपलोड स्पीड 1.25 गीगाबाइट प्रति सेकेंड होगी। इसको इस तरह से समझा जा सकता है कि मान लीजिए अगर आप 3 जीबी की कोई मूवी डाउनलोड करना चाहते हैं तो अगर इसे 3 जी नेटवर्क पर डाउनलोड करेंगे तो यह 1 घंटे 8 मिनट में डाउनलोड होगी। अगर 4जी पर डाउनलोड करेंगे तो 40 मिनट में डाउनलोड हो जाएगी और अगर 5जी पर डाउनलोड करेंगे तो सिर्फ 35 सेकेंड लगेंगे। क्या हैं 5जी के फायदे:- बैटरी की खपत काफी घट जाएगी,जिसकी वजह से बैटरी की लाइफ बहुत बढ़ जाएगी। नेटवर्क की एनर्जी 90 फीसदी तक घट जाएगी। कई डिवाइस को एक साथ जोड़ा जा सकेगा। लंबी दूरी तक के लिए भी हायर स्पीड पर डेटा को भेजा जा सकेगा। 3 घंटे की एचडी मूवी 1 सेकेंड से कम समय में डाउनलोड हो जाएगी। इसकी मदद से घर के सिक्योरिटी सिस्टम को चलाया जा सकेगा। 5जी आने के बाद भारत के डिजिटल मार्केट पर काफी प्रभाव पड़ेगा। मौजूदा समय में भारत आईटी सेक्टर में काफी तेजी से विकास कर रहा है। तेज़ कनेक्टिविटी और संचार माध्यमों में तेजी से विकास होने के कारण भारत की जीडीपी तेज़ी से बढ़ेगी।
5 जी की वजह से भारत को तमाम आर्थिक फायदे होने वाले हैं। अनुमान है कि इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर 2035 तक 3.5 ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनेरेट होगा कम से कम 2.2 करोड़ नौकरियां जेनरेट होंगी। ज़ाहिर है भारत को भी इससे लाभ होगा। साथ ही भारत अपने मेक इन इंडिया को डिजिटल इंडिया के साथ कनेक्ट करके भी देश के विकास को गति दे सकता है। इससे पहले भारत सरकार ने 5 जी नेटवर्क शुरू करने के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। भारत इसके माध्यम से आने वाले पांच से सात सालों में अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धी वस्तुओं के मैन्युफेक्चरिंग को लेकर भारतीय बाज़ार का 50 फीसदी और अतंर-राष्ट्रीय बाज़ार का 10 फीसदी कैप्चर करना चाहता है। 5जी तकनीक इसमें काफी मददगार साबित होगी। 5जी की वजह से हाई क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग हो पाएगी। इसके अलावा मोबाइल वर्चुअल रियलिटी गेमिंग की भी क्वालिटी ज्यादा अच्छी हो पाएगी। डिजिटल इकोनॉमकि पॉलिसी पर बनी ओईसीडी की एक कमिटी के मुताबिक 5जी टेक्नॉलजी की वजह से जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ने के साथ-साथ रोज़गार और डिजिटलाइज़ेशन में भी बढ़ोत्तरी होगी। हो सकता है इस टेक्नॉलजी के आने के बाद इसके फायदों को देखते हुए हम ये सोचने पर मजबूर हो जाएं कि अब तक हम कैसे इसके बिना रह रहे थे,लेकिन इस बात को लेकर भी हमें सावधान रहना होगा कि ये चीन या अमेरिका द्वारा मैनेज न हो बल्कि हमारे खुद के द्वारा मैनेज किया जाए क्योंकि काफी मात्रा में डेटा का प्रयोग किया जाएगा जिसके लीक होने पर समस्या हो सकती है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -