- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 70 देशों में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर “भारत”
Posted by : achhiduniya
04 June 2019
सलमान खान की ईद रिलीज फिल्म 'भारत' लगातार खबरों में बनी हुई है। कैटरीना और सलमान की जोड़ी को रोमांटिक अंदाज में देखना उनके फैंस के लिए हमेशा से किसी ट्रीट से कम नहीं रहा है। सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। फिल्म 'ओड टू माई फादर' में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े पर्दे पर पेश किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान अलग-अलग लुक में दिखेंगे। यह फिल्म उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाएगी, जिसकी वजह से फैंस को भाईजान को कई लुक्स में देखने का मौका मिलेगा।
फिल्म भारत के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा
चुके हैं। स्लो मोशन, चाशनी और ऐथे आ जैसे गानों ने लोगों के मन
में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता भर दी है। फिल्म में मेन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ
हैं,लेकिन पहले यही रोल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर
हुआ था। एन मौके पर इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस से शादी की वजह से उन्होंने यह फिल्म
छोड़ दी। पीसी के इस रोल को छोड़ने के बाद कैटरीना ने इसे संभाला है, अब यह देखना दिलचस्प होगा की वह इस रोल में कितना
फिट बैठती हैं।
फिल्म भारत में इंडस्ट्री के कुछ उम्दा एक्टर्स देखने को
मिलेंगे। सलमान और कैटरीना के अलावा इस
फिल्म में दिशा पटानी, नोरा फतेही, वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, तब्बू और
सुनील ग्रोवर जैसे नाम भी शामिल हैं। देश के अलावा फिल्म को 70 देशों में लगभग
1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।


