- Back to Home »
- Sports »
- शोएब मलिक का वायरल वीडियो देख सानिया मिर्जा ने किसे और क्यू कहा...?“मूर्खों का सरदार”
Posted by : achhiduniya
17 June 2019
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत द्वारा पाकिस्तान को मिली करारी हार के चलते एक प्रशंसक ने पाकिस्तानी टीम की हार के बाद
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक वीडियो
भी शेयर किया, जिसमें वे कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे
हैं। प्रशंसक ने इसके लिए शोएब-सानिया का मजाक उड़ाया। सानिया ने भी जवाब दिया और वीडियो बनाने वाले को
मूर्खों का सरदार तक कह दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा कुछ दोस्तों के साथ हैं।
वीडियो
बनाने वाले ने कहा कि ये दोनों पाकिस्तानी टीम की हार के बाद एक बार में पार्टी
करने पहुंच गए। उसने लिखा कि शायद यही कारण था कि कप्तान सरफराज जम्हाई ले रहे थे
और टीम बुरी तरह हार गई। कुछ यूजर्स ने शोएब मलिक की खराब परफॉर्मेंस के लिए सानिया
मिर्जा को जिम्मेदार ठहराया। इस वीडियो पर शोएब मलिक ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चुप
नहीं रहीं। उन्होंने वीडियो बनाने वाले को मूर्ख करार देते हुए लिखा,तुमने हमसे बिना पूछे वीडियो बनाया। हमारी प्राइवेसी भंग की, जबकि हमारे साथ बच्चे भी थे।
इसके बावजूद तुमने
वीडियो बनाने की घटिया हरकत की और तुम्हें इतना तो पता ही होगा कि अगर मैच हार
जाएं तब भी खाना खाने की इजाजत तो सबको होती है। क्या तुम्हें ऐसा नहीं लगता। तुमने
मूर्खता की हद कर दी। अगली बार बेहतर कंटेंट के साथ सामने आना।


