- Back to Home »
- International News »
- फेस बुक लाइव स्ट्रीमिंग पर बने हंसी के पात्र पाकिस्तान के मंत्री...
Posted by : achhiduniya
15 June 2019
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के एक मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ ऐसी ही लापरवाही कर दी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है। खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के सूचना मंत्री शौकत युसूफजई और उनके मंत्रियों ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान फेसबुक लाइव में गलती से कैट फिल्टर लग जाने से बिल्ली के जैसे नजर आने लगे। मंत्रियों के बिल्ली के कान और मूंछ लगी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान युसूफजई विधानसभा के हाल ही में लिए गए फैसलों के बारे में बात कर रहे थे,
लेकिन गलती से कैट
फिल्टन लग जाने की वजह से इंटरनेट पर इन मंत्रियों की तस्वीरों में लोग ज्यादा
दिलचस्पी ले रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने युसूफजई के बारे में कहा कि वह बिल्ली
के कान वाली तस्वीर के साथ काफी क्यूट दिख रहे हैं।

