- Back to Home »
- Property / Investment »
- बैंकों के पास नही शिरडी साईंबाबा मंदिर के सिक्के रखने की जगह....
Posted by : achhiduniya
15 June 2019
महाराष्ट्र के शिरडी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) के सीईओ दीपक मुंगलीकर ने बैंकों के अलावा आरबीआई से भी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है। साईं बाबा के दरबार में सिक्कों की संख्या इतनी हो गई है कि बैंकों के पास रखने की जगह कम पड़ गई है। मंदिर के दानपात्र में जमा सिक्कों को लेने से बैंकों ने इनकार कर दिया है। सिक्के रखने की जगह न होने का हवाला देते हुए बैंकों ने तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये के सिक्के जमा करने से मना कर दिया तो मामला रिजर्व बैंक तक पहुंच गया है। दीपक ने बताया कि उन्होंने रिजर्व बैंक सहित कई बैंकों को पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।
उन्होंने कहा, बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति
में हफ्ते में दो बार मंदिर के दानपात्र की धनराशि की गिनती की जाती है। इस दौरान औसतन
2 करोड़ रुपये के नोट और 5 लाख रुपये के सिक्के गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि
मंदिर को चढ़ावा में मिलने वाले सिक्के और कैश देश के 8 राष्ट्रीयकृत बैंकों में
रोटेशन बेसिस पर जमा किए जाते हैं। दीपक ने बताया, पिछले कुछ
महीनों से बैंक हमें बता रहे हैं कि उनके यहां सिक्के रखने की जगह नहीं है। ऐसे
में हमने इन बैंकों के अलावा रिजर्व बैंक को भी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा
है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल, एसएसएसटी द्वारा एकत्रित
डेढ़ करोड़ रुपये के सिक्के बैंकों में जमा होने के लिए तैयार हैं और बैंक की
स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।

