- Back to Home »
- Discussion »
- पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीति छोड़ने की मांग के लगे पोस्टर...
Posted by : achhiduniya
21 June 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नवजोत सिंह सिद्धू के भिच तनातनी का दौर शुरू चलते उन्होंने अभी तक अपने नए मंत्रालय का प्रभार नहीं लिया। सिद्धू ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस के लोकप्रिय नेता हैं तो सिद्धू राज्य के बाहर पार्टी के अहम प्रचारक रहे हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अप्रैल में राहुल गांधी की अमेठी से जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा था कि अगर राहुल यहां से चुनाव हार गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
23 मई के बाद जब से लोकसभा के नतीजे आए हैं, तब से कई बार सिद्धू को इसके लिए ट्रोल किया जा चुका है। ट्विटर
पर यूजर उनके वादे की याद दिला रहे हैं। 25 मई को
ट्विटर पर हैशटैग सिद्धू क्विट पॉलिटिक्स ट्रेंड करता रहा था। सिद्धू के पोस्टर के
सामने आने पर भी यूजर ने उस पर कुछ मजेदार टिप्पणियां की हैं। एक यूजर डॉ.कपिल
परमार ने लिखा:- Dr.Kapil Parmar @kapildrparmar अभद्रता ने क्रिकेट से संन्यास दिलवाया और बड़बोलापन राजनीती
से दिलवाएगी !! बचा अब comedy show का ही
सहारा है !! एक अन्य यूजर भवदीप पटेल ने भी सिद्धू को निशाना
बनाते हुए लिखा, "सही पकड़े हैं।

