- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा को कर दर किनार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार....
Posted by : achhiduniya
02 June 2019
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के कई विधायकों के
सांसद बन जाने के बाद रिक्त हुए मंत्री पद भरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। अभी तक नीतीश
मंत्रिमंडल में कुल 25 मंत्री थे, जबकि इनकी
संख्या 36 तक हो सकती है। जहां 2017 में भाजपा के साथ सरकार बनाने के समय अनुपातिक
आधार पर भाजपा को 14 मंत्री बनाने का कोटा मिला था, जिसमें उनके 13 लोग फिलहाल मंत्री हैं,लेकिन उनके कोटे के सारे विभाग भाजपा मंत्रियों
के पास ही हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास वित के अलावा चार और विभाग
हैं। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने आठ नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ
दिलाई।
नीतीश मंत्रिमंडल में नरेंद्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, श्याम रजक, बीमा भारती, राम सेवक सिंह, लक्षमेश्वर
राय, संजय झा और नीरज कुमार को शामिल किया गया
है। जदयू ने केवल अपने कोटे से ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों को शामिल किया है। इसमें
जदयू के सहयोगी दल भाजपा को शामिल नहीं किया गया है। भाजपा के कोटे का एक पद खाली
पड़ा है, लेकिन उसके बाद भी उसके एक भी मंत्री को
शामिल नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर बिहार के उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा अध्यक्ष
सुशील मोदी ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे की खाली पड़ी मंत्री
सीट को भरने को ऑफर दिया था। लेकिन भाजपा
ने इसे भविष्य में भरने का फैसला किया है।

