- Back to Home »
- Property / Investment »
- इन ब्रांड्स पर भारतीय करते है आँख मूँद कर भरोसा....
Posted by : achhiduniya
04 June 2019
टीआरए की ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट, 2019 के अनुसार शीर्ष सात ब्रैंड्स में एलआईसी एकमात्र भारतीय कंपनी है। टीआरए रिसर्च ने 16 शहरों में 2,315 लोगों की राय पर यह रिपोर्ट तैयार की है। इस नई रिपोर्ट पर टीआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन.चंद्रमौली ने कहा, विश्वास के बिना, एक ब्रैंड की कन्ज्यूमर्स के साथ सहभागिता पूरी तरह से अप्रभावी हो जाती है। एक ब्रैंड को लेकर विश्वास उन सभी लेनदेन के आधार पर पैदा होता है,जो कि उपभोक्ताओं के ब्रैंड के साथ होते हैं। लिस्ट के मुताबिक, ऐमजॉन देश का चौथा सबसे भरोसेमंद ब्रैंड है। उसके बाद ऐप्पल आईफोन 5वां सबसे भरोसेमंद ब्रैंड है, जो 2018 से 116वें स्थान से बड़ी उछाल के साथ यहां पहुंचा है। इसके साथ ही ऐप्पल आईफोन मोबाइल फोन सीरीज में भी टॉप पर है।
लैपटॉप ब्रैंड डेल भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रैंड है।
इसके बाद वाहन कंपनी जीप और बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलआईसी का नंबर आता है। सैमसंग
का मोबाइल फोन ब्रैंड छठे स्थान पर है और मोबाइल फोन में अग्रणी है। इस सूची में
एलजी टेलिविजन 7वां स्थान हासिल करने में सफल रहा है और कस्टमर इलेक्ट्रॉनिक्स
सुपर-कैटिगरी में भी टॉप है। अवीवा लाइफ इंश्योरेंस को 8वां सबसे भरोसेमंद ब्रैंड
आंका गया है जबकि मारुति सुजुकी 9 वें स्थान पर है। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 10वें स्थान पर है। ब्रैंड्स
की सबसे बड़ी संख्या टाटा समूह की है और सबसे विश्वसनीय ब्रैंड्स की सूची में उसके
23 ब्रैंड्स हैं।
गोदरेज के 15 ब्रैंड्स हैं, अमूल के 11 और
सैमसंग का 8 श्रेणियों में प्रतिनिधित्व है। एलजी, होंडा, कैडबरी, नेस्ले, पारले और डाबर को 7-7 ब्रैंड्स द्वारा
प्रतिनिधित्व मिला है। डाबर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि इसके ब्रैंड
अपनी अपनी श्रेणियों में से सबसे आगे हैं। यह टीआरए की ब्रैंड रिपोर्ट का नौवां
संस्करण है।


