- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- शराब बंदी का नायाब तरीका निकाला महिलाओ ने करती है भजन-कीर्तन शराब माफिया के घरों के सामने....
Posted by : achhiduniya
27 June 2019
द्वारका जिले के बिंदापुर थाने में आने वाले विशु विहार में घर के पुरुषों को नशेड़ी होने से बचाने के लिए महिलाओं ने अपने इलाके के अवैध शराब माफिया के घरों के बाहर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। इसका असर यह हुआ कि शराब माफिया का धंधा चौपट हो गया, उनकी बिक्री कम हो गई। दूसरी ओर, घर की महिलाओं को शराब माफिया के घरों के बाहर देख शराब के तलबी पुरुष भी वहां जाने से बचने लगे। इनमें ज्यादातर इलाके के नौजवान थे। द्वारका के विशु विहार में 15-20 महिलाओं का ग्रुप रोज शराब माफिया के घरों के सामने भजन-कीर्तन करता है। इससे खरीदार वहां जाने से बचते हैं और माफिया का धंधा चौपट होता है।
यहां 6 लोग अवैध
शराब बेच रहे थे, जिनमें दो महिलाएं भी थीं। पुलिस ने काफी
दबाव बनाया, लेकिन ये माफिया फिर भी चोरी-छिपे शराब
बेचने में कामयाब रहते थे,लेकिन महिलाओं की इस मुहिम से उन्हें झटका
लगा है। पुलिस अब ऐसे प्रयोग उन जगहों और क्लस्टरों में भी करेगी, जहां इसी तरह से अवैध शराब बेची जा रही है। विशु
विहार में शराब माफिया के खिलाफ महिलाओं की इस मुहिम को वेस्टर्न रेंज के जॉइंट
कमिश्नर सीपी मधुप तिवारी और इलाके के डीसीपी ए.अल्फोंस का पूरा समर्थन है।

