- Back to Home »
- International News , Lifestyle / GreatAchievers »
- “रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन” मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से पीएम को नवाजा गया...
Posted by : achhiduniya
08 June 2019
मालदीव की संसद में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे दूसरे कार्यकाल के पहले विदेशी दौरे पर आपके सुंदर देश मालदीव आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर और आपके शानदार मेहमाननवाजी के लिए मैं मालदीव सरकार को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करके आपने मुझे ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष को गौरव दिया है। यह सम्मान मेरे लिए हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को हिंद महासागर की लहरों ने सांस्कृतिक संबंधों में बांधा है। सन 1988 में बाहरी हमला हो या सुनामी जैसी कुदरती आपदा, या पीने की पानी की कमी।
भारत हमेशा मालदीव के साथ रहा है और मदद के लिए आगे आया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह दोहराना चाहता हूं कि भारत मालदीव की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत हर हाल में हर समस्या में मालदीव के साथ खड़ा है। दोनों देशों के लोग विकास और स्थिरता चाहते हैं। इस दो दिवसीय यात्रा का मकसद हिंद महासागर द्वीपसमूह के साथ संबंधों को और मजबूती प्रदान करना है। प्रधानमंत्री के रिपब्लिक स्क्वायर पर आगमन पर राष्ट्रपति सालेह और मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। वहां पहुंचने पर मोदी का आधिकारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
विदेश मंत्री शाहिद ने ट्वीट किया कि मोदी की पहली विदेश यात्रा पर वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा,इसमें कोई शक नहीं कि यह यादगार यात्रा होगी जिससे मालदीव-भारत संबंध नयी ऊंचाई हासिल करेंगे। विदेश मंत्री शाहिद ने पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर टि्वटर पर कहा कि रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है।


