Posted by : achhiduniya 20 June 2019


भारतीय टीम की जर्सी की रंग नीला है और उसमें कॉलर पर भगवा रंग की पट्टी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उल्टा हो सकता है। टीम इंडिया की जर्सी भगवा रंग की हो सकती है जिसमें नीले रंग की पट्टी कॉलर पर होगी। साथ ही, यह भी संभावना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सभी वनडे मैचों में भारत की जर्सी का रंग बदला हुआ होगा। वर्ल्ड कप के कुछ मैचों में भारतीय टीम नीले रंग के बजाय ऑरेंज जर्सी पहनकर उतर सकती है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 जून को अफगानिस्तान से होना है और जिसके बाद 30 जून को उसकी भिड़ंत मेजबान इंग्लैंड से होगी। सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया की वैकल्पिक जर्सी किस रंग की होगी। 
इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर उतर सकती है। सूत्रों की मानें तो ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में होगा कि टीम ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर खेलने उतरे। ऐसा इसलिए है क्योंकि अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग नीला है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के होम और अवे मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है। मेजबान टीम को ऐसे मामलों में छूट मिलेगी। ऐसे नियम में कोई भी मेजबान टीम को अपनी पूर्व ‌निर्धारित रंग की जर्सी पहनने की अनुमति होती है। 
वर्ल्ड कप का मौजूदा सीजन इंग्लैंड में खेला जा रहा है और मेजबान होने के नाते उसे पूर्व निर्धारित नीले रंग की जर्सी पहनने की अनुमति होगी।  इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के 25 मैच खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम ने अब तक एक मैच भी नहीं हारा है। भारतीय टीम सेमीफाइनल की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक अपने 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की, जबकि न्यू जीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। 
कुछ स्टेकहोल्डरों को इस पर अब भी जानकारी नहीं है कि टीम को नए रंग की जर्सी पहनने की जरूरत है या नहीं। भारतीय टीम की किट स्पॉन्सर कंपनी नाइक के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड और वेस्ट इंडीज को अपनी जर्सी का रंग बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनका रंग किसी भी टीम की जर्सी से मेल नहीं खाता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -