- Back to Home »
- Tours / Travels »
- दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त सफर की दिल्ली सरकार की यह है योजना.....
Posted by : achhiduniya
09 June 2019
मेट्रो में मुफ्त सफर योजना का फिलहाल ट्रायल प्लान ही लागू
होगा। अभी सरकार मुफ्त सफर की जो घोषणा करेगी वह अगले चार से छह महीने के लिए ही
होगी। इसमें सफलता और सुधारों के साथ एक फुलप्रुफ प्लान बनाने के बाद इसे लंबी
समयावधि के लिए लागू किया जाएगा। डीएमआरसी सूत्रों की मानें तो एक बड़ा प्लान बेहतर
प्लान बनाने के लिए उन्हें कम से 10 से 12 माह का समय चाहिए। वहीं, दिल्ली सरकार किसी भी हाल में इसे दो माह में
लागू करना चाहती है। सरकार की जल्दबाजी को देखते हुए डीएमआरसी ट्रायल प्लान के तौर
पर दो से तीन योजनाओं पर काम कर रही है, जिसकी रिपोर्ट
वह अगले सप्ताह मंगलवार तक सरकार के सामने रखेगी।
सूत्रों के अनुसार महिला
यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा पर सालाना 1200 करोड़ का खर्च आएगा। हालांकि दिल्ली
सरकार 1000 करोड़ का खर्च लेकर ही चल रही है। डीएमआरसी मेट्रो स्टेशनों पर एक
सर्वे भी कराएगी, जिसमें महिला यात्रियों की संख्या का आकलन
किया जाएगा। इसके आधार पर भीड़भाड़ होने वाली स्टेशनो पर एएफसी गेट की संख्या
बढ़ाई जाएगी। एनसीआर के मेट्रो स्टेशनों से सफर करने वाली महिलाओं को फ्री योजना
का लाभ मिलेगा या नहीं इस पर भी अभी संशय बरकरार है। सरकार ने इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। डीएमआरसी
के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह दो से तीन योजनाएं सरकार के सामने अगले सप्ताह
रखेगी। इसमें मुफ्त सफर की योजना को छोटी समयावधि के लिए लागू करने का प्रस्ताव
होगा।
उस योजना को कैसे लागू करेंगे और उसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं इससे भी
सरकार को अवगत कराया जाएगा। फिर सरकार की मंजूरी से उस व्यवस्था को लागू किया
जाएगा। मेट्रो में मुफ्त सफर योजना में एनसीआर के मेट्रो स्टेशन से सफर करने वाली
महिलाओं को लाभ मिलेगा कि नहीं इस पर संशय बरकरार है। सरकार ने अभी तक इस पर फैसला
नहीं लिया है। फ्री योजना के लिए मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए अलग काउंटर
बनाने की भी योजना है। यहां पर उन्हें टॉपअप दिया जाएगा। हालांकि इससे मेट्रो
स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके लिए मेट्रो स्टेशंस पर
सुरक्षाकर्मियों और वॉलंटियर्स को बढ़ाने की जरूरत होगी। सूत्रों के मुताबिक
डीएमआरसी लंबी अवधि के लिए महिला यात्रियों के पंजीकरण का अभियान भी चलाएगी।
इसमें
महिलाओं को पिक कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे टोकन की
व्यवस्था खत्म की जा सके। महिला यात्रियों के लिए स्टेशनों पर अलग से काउंटर बनेगा
जहां उनसे गंतव्य पूछकर टोकन टॉपअप करके दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में मेट्रो को
स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की आशंका है। इसके लिए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों
के अलावा वॉलंटियर्स की तैनाती करनी होगी। सरकार इसके लिए तैयार है। वह सिविल
डिफेंसकर्मियों को तैनात करेगी।



