Posted by : achhiduniya 09 June 2019


लोकसभा चुनाव में वायनाड से निर्वाचित होने के बाद लोगों को धन्यवाद देने के लिए अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आरएसएस की विचारधारा का पालन नहीं करने वालों को गैर-भारतीय के रूप में देखती है और उन्होंने इस कथित पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भगवा पार्टी नफरत और क्रोध में अंधी हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी की शनिवार की एक टिप्पणी पर संदेह जताते हुए यह आरोप लगाया। दरअसल, प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी वाराणसी लोकसभा सीट के समान ही केरल भी उन्हें प्यारा है।
अपनी यात्रा के आखिरी दिन उन्होंने कोझीकोड जिले के दो छोटे कस्बों एंगापुझा और मुक्कम में मतदाताओं का शुक्रिया अदा करने के लिए रोड शो किया। उन्होंने मोदी और भाजपा पर इस दौरान हमला बोला। अपने रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने भारत के लोगों को बांटने का काम किया है, जिसकी कीमत देश को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा,मुझे यह उम्मीद नहीं है कि प्रधानमंत्री केरल के हितों की रक्षा करेंगे। मैं अपने अनुभव से जानता हूं कि प्रधानमंत्री का मानना है कि भाजपा शासित राज्य कांग्रेस या अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों से अलग हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री केरल के लिए उस तरह कभी नहीं सोचेंगे, जैसा वह उत्तर प्रदेश के लिए सोचते हैं क्योंकि यहां (केरल में) माकपा का शासन है।
वह (मोदी) यहां आते हैं और जो कुछ भी चाहते हैं, उसे कहते हैं। उन्होंने शनिवार को केरल के गुरूवायूर में दिए मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए यह कहा। गौरतलब है कि शनिवार को गुरूवायूर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा महज चुनावी राजनीति नहीं कर रही है, बल्कि वह भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसका स्थान दिलाने के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के अपने संसदीय क्षेत्र का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा था, लोकतंत्र में चुनावों का अपना स्थान है और जीतने वाले की जिम्मेदारी है कि वह 130 करोड़ लोगों का ख्याल रखे। जिन्होंने हमें जिताया और जिन्होंने नहीं, वे सभी हमारे हैं। केरल भी मुझे उतना ही प्यारा है जितना प्यारा बनारस है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केरल के विकास में उन्हें प्रधानमंत्री और भाजपा नीत केंद्र सरकार से किसी प्रकार के सहयोग की आशा नहीं है। राहुल ने शनिवार को वायनाड लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कलपेटा के माकपा विधायक से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेद (कांग्रेस और वाम दल के बीच) हो सकते हैं, लेकिन अपने मतभेदों को किनारे रखते हुए दोनों ही वायनाड के विकास के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -