Posted by : achhiduniya 12 July 2019


अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में जमानत दे दी। अहमदाबाद के जिला कोऑपरेटिव बैंक (एडीसीबी) और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी के द्वारा दिए गए एक बयान के सिलसिले में अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले पत्रकार और लेखिका गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में मानहानि के मुकदमे में गांधी पिछले हफ्ते मुंबई में अदालत के समक्ष पेश हुए थे। पत्रकार की हत्या के लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को दोषी ठहराया था। अहमदाबाद की स्थानीय अदालत ने बैंक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमानत अर्जी मंजूर कर दी है। कोर्ट ने 15,000 के मुचलके पर राहुल गांधी की जमानत मंजूर की है।
इससे पहले कांग्रेस नेता छठी मंजिल पर बने कोर्ट रूम में पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक संकट पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी पैसों की ताकत का इस्‍तेमाल करके राज्‍य सरकारों को गिरा रही है। मीडिया से बातचीत में कहा, बीजेपी पैसे देकर सरकार गिराना चाह रही है। आपने यह गोवा में देखा, नॉर्थ ईस्‍ट में देखा। अब वे यहीं कर्नाटक में करना चाह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के राजनीतिक संकट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 16 जुलाई तक यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया। यानी स्पीकर तब तक न तो बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेंगे और न ही अयोग्यता के मसले पर। कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को विधायकों के इस्तीफे पर फैसले के लिए 16 जुलाई तक का वक्त दिया है। उसी दिन अगली सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -