- Back to Home »
- Judiciaries »
- मानहानि केस में मुंबई कोर्ट से 15,000 रुपये के मुचलके की जमानत पर छूटे राहुल गांधी....
Posted by : achhiduniya
04 July 2019
साल 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को BJP-RSS की विचारधारा से जोड़ने के आरोप में मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई की अदालत में पेश होकर खुद को बेकसूर बताया। अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के मुचलके पर ज़मानत दे दी है। उनके लिए पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने ज़मानत दी। मानहानि के मामले मुंबई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, आक्रमण हो रहा है मजा आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों और किसानों के साथ खड़े हैं और लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने कोर्ट में कुछ नहीं कहा। मुझे पेश होना था। यह विचारधारा की लड़ाई है। मैं गरीबों और किसानों के साथ खड़ा हूं। आक्रमण हो रहा है, मजा आ रहा है। पिछले पांच वर्षों से 10 गुना ज्यादा मैं लड़ूंगा। आरएसएस ध्रुतिमन जोशी ने अपनी याचिका में कहा था कि लंकेश की हत्या के मुश्किल से 24 घंटों के बाद ही राहुल गांधी ने हत्या के लिए आरएसएस और उसकी विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया था।
महाराष्ट्र में राहुल गांधी के खिलाफ किसी आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर की
गई यह दूसरी याचिका है। इससे पहले 2014 में, एक स्थानीय
कार्यकर्ता राजेश कुंते ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कथित रूप से आरएसएस पर
आरोप लगाने के लिए राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी। वह मामला ठाणे में भिवंडी
अदालत में लंबित है। राहुल के इस्तीफे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद
ने कहा,हमारे लिए अत्यंत दुख का विषय है, उम्मीद, विश्वास था कि
मना लेंगे। कोशिश की उनका संकल्प दृढ़ होता है, हमें बहुत दुख
के साथ स्वीकार करना पड़ेगा। हमारे नेता हैं और रहेंगे, आनेवाले समय में जब समय बदलेगा तो हम उनको नई
उर्जा के साथ देश की अगुवाई करते देखेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,राहुल ने इस्तीफा दिया, अधिकार का इस्तेमाल किया सम्मान किया लेकिन जो
लिखा है उससे सहमत नहीं है। जाते-जाते प्रेस, जूडिश्यरी पर
आरोप लगा दिया। कितनी गलत बात लिखी है।

