- Back to Home »
- International News »
- इंटरनेशनल कोर्ट में केस हारने पर 40 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा पाकिस्तान को....
Posted by : achhiduniya
18 July 2019
दुनियाभर के अर्थशास्त्री लगातार कह रहे हैं कि पाकिस्तान इस समय बड़े आर्थिक संकट में फंसा हुआ है। अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उसे बर्बाद होने से कोई नहीं बचा पाएगा। ऐसे माहौल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। 10 जून को राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तानी पीएम इमरान ख़ान ने सभी पाकिस्तानियों से कहा था पिछले 10 साल में पाकिस्तान का क़र्ज़ 6 हज़ार अरब से 30 हज़ार अरब रुपये तक पहुंच गया है। इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पैसों की तंगी से जूझ रहे पाकिस्तानी सरकार के खजाने पर अब और बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल पाकिस्तान इंटरनेशनल कोर्ट में एक बड़ा केस हार गया है। इसके तहत उसे 40 हजार करोड़ रुपये चुकाने होंगे।
जुलाई महीने की शुरुआत में ही IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने पाकिस्तान को कंगाली से उबारने
के लिए 6 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज सशर्त स्वीकार किया है। वहीं, अब पाकिस्तान को बड़ी रकम केस हारने पर चुकानी होगी। वर्ल्ड
बैंक से जुड़े कोर्ट-इंटरनेशनल सेंटर फॉर सेटलमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट डिस्प्यूट्स (ICSID) ने बलूचिस्तान में रेको डिक खदान सौदे को रद्द करने पर पाकिस्तान पर 5 अरब 97 करोड़ डॉलर (करीब 40 हजार करोड़ रुपये) का जुर्माना ठोका। मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक, यह जुर्माना पाकिस्तान को टेथयान कॉपर कंपनी (TCC) को चुकाना होगा।

